Bride Groom Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन से जुड़ी एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन की फाइट वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते और उस वीडियो को बार-बार देखते हैं। कभी जोड़े को दिया गया अनोखा गिफ्ट तो कभी दूल्हे के डांस से जुड़े वीडियो खूब वायरल होते हैं। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जहां शादी के बाद होने वाली रस्म को लेकर दूल्हा-दुल्हन चर्चा में हैं। ये जोड़ा इस रस्म के एक दूसरे से ही झगड़ पड़े। ये भिड़ंत इतनी प्यारी है कि इसे देखने के बाद आप भी मुस्कुराने लगेंगे।
इंस्टाग्राम पर thebridesofindia ने ये वीडियो शेयर की है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा और दुल्हन शादी के बाद की रस्म के लिए एक साथ बैठे हैं। इस रस्म के दौरान कई मेहमान भी वहाँ मौजूद थे। एक मटकी में दूध, गुलाब के फूल भरा है और इस में एक शख्स अंगूठी डालता है। जैसे ही ये शख्स अंगूठी को मटकी में डालता है दूल्हा और दुल्हन उसे ढूँढने के लिए टूट पड़ते हैं। ये रस्म तीन बार होती है और काफी मजेदार भी होती है। जो अंगूठी ढूंढेगा वही विजेता होगा।
अंगूठी ढूँढने के दौरान दूल्हा और दुल्हन आपस में भीड़ जाते हैं। दूल्हा दुल्हन के बीच ये नोकझोक देखकर कर वहाँ बैठे लोग हंसने लगते हैं। और तालियाँ बजाते हैं। इस प्यारी सी नोकझोंक पर यूजर्स ने भी खूब कमेन्ट किये हैं और इसे ‘क्यूट फाइट और छोटी सी जीत' का नाम दिया है।
यह भी पढ़े - रब ने बना दी जोड़ी : 82 साल का दूल्हा 42 साल की दुल्हन, जानिए पूरा मामला