हॉट ऑन वेब

पादरी के कहते ही किस करने के लिए बढ़ता है दूल्हा, दुल्हन कर देती है ऐसी हरकत कि…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दुल्हन की हरकत लोगों को हैरान कर रही है।
less than 1 minute read
Nov 03, 2018
viral video
पादरी के कहते ही किस करने के लिए बढ़ता है दूल्हा, दुल्हन कर देती है ऐसी हरकत कि...

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कहां का है और कब बनाया गया, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें दिख रहे लोगों को देखकर आंशका जताई जा रही है कि साउथ अफ्रीका का है। वीडियो को एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आइए जानते हैं आखिर इसमें क्या है ऐसा।


शादी समारोह में दुल्हन की हरकत ने कर दिया हैरान

वीडियो के मुताबिक, एक बड़े से हॉल में शादी समारोह चल रहा है। लोग पार्टी एन्ज्वॉय कर रहे हैं। व्हाइट गाउन में दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार कर रही होती है और पादरी उन्हें जरूरी निर्देश दे रहा है। दूल्हा आता है और लोग अपने—अपने मोबाइल निकालकर फोटो खींचने लगते हैं, लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है कि गहमागहमी बढ़ जाती है।

दुल्हन को किस करने के लिए उठाता है घूंघट, लेकिन...

पादरी दूल्हा और दुल्हन को किस करने के लिए कहता है, लेकिन जैसे ही दूल्हा दुल्हन को किस करने के लिए उसका घूंघट उठाता है और वो अपना मुंह मोड़ लेती है। पादरी दोबारा दोनों को इशारा करते हुए किस करने के लिए कहते हैं, लेकिन दुल्हन फिर भी किस करने को तैयार नहीं होती है। यही नहीं वह गुस्से में वहां समारोह स्थल से चली गई। दुल्हन का इस तरह का व्यवहार देखकर दूल्हा शर्मिंदा होकर वहीं खड़ा रहा। वहीं, परिवारवाले उसकी इस हरकत से हैरान थे।

Published on:
03 Nov 2018 02:18 pm