
सरेआम कंडोम पहनकर आ गए इस सेलेब्रिटी के पिता, लोगों ने की आलोचना तो बेटे ने पिता के पक्ष में आकर कही ये बात
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आज के जमाने में लोग काफी सक्रिय रहते हैं। हर रोज सुबह उठकर सोशल साइट्स चेक किए बिना किसी के भी दिन की शुरूआत नहीं होती है और ऐसा हो भी क्यों ना, जब साइट्स ओपेन करते ही देश और दुनिया की सारी हरकतें हमें बेड पर बैठे-बैठे ही मिल जाती हो तब इसके प्रति दीवानगी लाजिमी है।
सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई घटना या तस्वीरें वायरल होती ही रहती है जिसे लेकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते हैं। इस बार जिस शख्स की तस्वीर वायरल हो रही है वह कोई सामान्य इंसान नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। हम यहां बिल गेट्स के पिता की बात कर रहे हैं।
आजकल सोशल साइट पर बिल गेट्स के पिता की एक अजीबोगरीब तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह कंडोम से बनी हुई एक टोपी को सिर पर पहने नजर आ रहे हैं। वायरल होते ही लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कंडोम से पूरी तरह से ढकी हुई इस टोपी को पहने उनके पिता विलियम हेनरी गेट्स द सेकेंड नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को बिल गेट्स ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।
अब सवाल यह आता है कि आखिर इस महान शख्स के पिता ने ऐसा क्यों किया? क्या है इस टोपी के पीछे का सच? पिता के पक्ष में आकर स्वयं बेटे ने सच का खुलासा किया है। बिल गेट्स का कहना है कि, यह टोपी उनके पिता को गिफ्ट की गई है। थाइलैंड के समाजसेवी मिचाई वीरावैद्य ने उनके पिता को यह टोपी उपहार स्वरुप दी है।
दरअसल मिचाई थाइलैंड में एड्स के प्रति लोगों को जागरूक बनाने का काम कर रहे हैं। यह उनका प्रयास ही है कि अब लोग थाइलैंड में सेफ सेक्स और कंडोम के इस्तेमाल को लेकर सजग हो रहे हैं। मिचाई से यहां के लोग इस हद तक प्रभावित है कि थाइलैंड में उन्हें कंडोम किंग या मिस्टर कंडोम के नाम से जानने लगे हैं। एड्स के नामोंनिशान को मिटाने के लिए मिचाई की कोशिश अभी भी जारी है और आगे आने वाले समय में भी वो इसे लेकर लोगों को जागरूक करते रहेंगे।
Updated on:
3 Nov 2018, 2:03 PM IST
Published on:
3 Nov 2018, 2:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.