
नई दिल्ली। सभी अपने शादी को सबसे खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए लोग कई महीने पहले ही इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग तरह—तरह के इंतजाम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जो भी उनकी शादी में आए या उनकी शादी देखे तो उनको कुछ अलग नजार आए। हालांकि कई बार उनकी यह कोशिश उल्टी पड़ जाती है। अपनी शादी को यादगार बनाने की बजाय लोग उनकी आलोचना करने लगते हैं। ऐसे ही शादी के कुछ मामले कई बार सामने आ चुके हैं। एक ऐसा ही मामला हाल ही में सामने आया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। शादी में मौजूद सभी मेहमानों और दूल्हे के सामने दुल्हन बैकलेस ड्रेस पहनकर लैप डांस कर रही है। लोग इस दुल्हन की जमकर आलोचना कर रहे है।
दुल्हन ने बैकलेस ड्रेस में किया लैप डांस
इन दिनों सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर शादी का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रह है। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, मामला फ्लोरिडा का बताया जा रहा है। यहां अपनी ही शादी के रिसेप्शन को यादगार बनाने के लिए शानदार इंतजाम किए है। इसमें एक डांस का प्रोग्राम भी था। जैसे डांस पार्टी शुरू हुई, दुल्हन ने सरप्राइज देने के लिए बैकलेस ड्रेस पहनकर एंट्री मारी और सबके सामने लैप डांस करने लगी। यह अनोखा नजारा देखकर दूल्हे सहित मेहमान भी चौंक गए है।
दूल्हे की गोद में बैठकर दिया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने पति के सामने खड़ी होकर नाच रही है। इस डांस में दुल्हन के साथ लड़कियों का एक ग्रुप भी है। सफ़ेद जैकेट पहने दूल्हा कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। दुल्हन उसके आस-पास चक्कर लगा रही है। डांस करती हुई वह दूल्हे की गोद में भी बैठ जाती है। इस दुल्हन के डासं वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अपनी शादी में पहली ड्रेस से दुल्हन की आधी बॉडी नजर आई। कई लोगों को दुल्हन की ड्रेस खासी उत्तेजक लगी।
जमकर कमेंट कर रहे है लोग
दुल्हन के इस डांस को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है। कई लोगों ने दुल्हन की कड़ी आलोचना कर रहे है। वहीं कुछ उनकी तारीफ भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'इस शादी में तो सबकुछ अजीबोगरीब है...बैकलेस ड्रेस, नंगे पैर दुल्हन...अपने पूरे परिवार के सामने अंग प्रदर्शन... जहां बच्चे, मां-बाप और दादा-दादी सब मौजदू हैं।' एक ने लिखा, इस दुल्हन के डांस को देखकर वो शर्मिंदा है।