2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन पर हमले की तैयारी में है एलियन की सेना! आसमान में दिखा खौफनाक नजारा, देखें वीडियो

एक बार फिर दावा किया जा रहा है कि एलियंस को देखा गया है। चीन के एक पायलट और उसके सहयोगी ने इसका एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो को देखकर ऐसा जा रहा है कि एलियंस की सेना ने चीन पर हमला करने की तैयारी कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 10 Dec 2021, 12:23 PM IST

alien

alien

नई दिल्ली। एलियंस का नाम सुनते ही हमारे जहन में कई प्रकार के सवाल आ जाते है। हालांकि आज तक किसी ने भी एलियन को नहीं देखा है। दुनिया में एलियंस की मौजूदगी को लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि एलियंस दूसरे ग्रह पर रहने वाला जीव है। एलियंस के बारे में कहा जाता है कि वह छुप-छुपकर धरती पर आते रहते है। यहां पर इंसानों के जीवन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। यह भी दावा किया जाता है कि तकनीक और विज्ञान की दृष्टि से दूसरे ग्रह के यह अद्भुत प्राणी मनुष्य से काफी एडवांस है। आपने एलियंस को लेकर बहुत कुछ पढ़ा और सुना है। हाल ही में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसको जानकर हर कोई हैरान है। एक बार फिर दावा किया जा रहा है कि एलियंस को देखा गया है। चीन के एक पायलट और उसके सहयोगी ने इसका एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो को देखकर ऐसा जा रहा है कि एलियंस की सेना ने चीन पर हमला करने की तैयारी कर ली है।

24 नवंबर को दिखे एलियंस
चीन के एक्सपर्ट एयरफोर्स एक्सपर्ट का कहना है कि 24 नवंबर को एलियंस को देखा गया था। उनका कहना है कि जब वह ताइवान और हांगकांग के बीच उड़ान भर रहे थे, उस समय आसमान में एलियंस की सेना नजर आई थी। इस अनोखे और अद्भुत नजारे को दोनों (पायलट और उसके सहयोगी) ने सबूत के तौर पर अपने कैमरे में कैद कर लिया। कॉकपिट के अंदर से बनाए गए इस वीडियो में कुछ चमकीली चीजें नजर आ रही है, जिनको एलियंस की सेना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:— Aadhaar Card : UIDAI ने जनता की दी बड़ी राहत, अब कहीं पर भी डाउनलोड करें आधार कार्ड

एलियंस की सेना का शक्ति प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में 12 चमकीली चीजें नजर आ रही है। कुछ समय बाद वह 9 ही रह जाती है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि आसमान में अद्भुत दिखने वाला नजारा एलियंस की सेना का है। एलियंस की सेना अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही हो। पायलट जब इस नजारे को अपने फोन में कैद कर रहे थे उस समय वह कह रहे थे कि यह ना जाने क्या चीज है। यह रहस्यमई इस पर इसका मिल लाइट जलती और बुझती दिखाई दे रही है। पायलट का कहना है कि यह बहुत ही अलग ही नजर आ रहा है मानो जैसे सेना अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही हो।

यह भी पढ़ें:— ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने वाला देश का पहला बौना व्यक्ति, लिम्का बुक में नाम दर्ज

सोशल मीडिया वायर हुआ वीडियो
इस अनोखे वीडियो को Scott C Waring ने यूट्यूब शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्सन में लिखा कि एलियंस के शक्ति प्रदर्शन का नजारा। दक्षिण चीन सागर के ऊपर 39,000 फीट पर यह देखा गया, फिर सभी रोशनी धीरे-धीरे गायब हो जाती है। इस वीडियो को लेकर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है। कई लोगों का कहना है कि शायद चीन पर हमले की तैयारी में एलियन जुटे हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब