हॉट ऑन वेब

इस बिल्ली ने सोशल मीडिया पर मचा रखा है तहलका, जानें आखिर क्या है एेसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बिल्ली जेनेटिक डिसआॅर्डर की बीमारी से परेशान हे। इस बीमारी की वजह से ही इस बिल्ली का साइज बढ़ता गया और ऐसा हो गया।
2 min read
Jun 03, 2018
cat
इस बिल्ली ने सोशल मीडिया पर मचा रखा है तहलका, जानें आखिर क्या है एेसा

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के युग में क्या इंसान, क्या जानवर सभी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहते हैं। जानवरों से प्यार करने वाले लोग उनकी फोटो शेयर करते रहते हैं। वहीं, बिल्लियों से प्यार करने वाले आपको हजारों लोग मिल जाएंगे।

नाॅर्मल बिल्लियों से काफी बड़ी है बिल्ली

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बिल्ली खूब चर्चा में है। ये बिल्ली औरों के मुकाबले काफी बड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बिल्ली जेनेटिक डिसआॅर्डर की बीमारी से परेशान हे। इस बीमारी की वजह से ही इस बिल्ली का साइज बढ़ता गया और ऐसा हो गया।

ट्वीटर पर एक लाख बार शेयर हुई फोटो

ट्वीटर पर 'Buff Cat' नाम के एक अकाउंट पर इस बिल्ली की फोटो पोस्ट की गई, जिसके बाद से ही ये बिल्ली सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बता दें, 'Buff Cat' नाम के इस अकाउंट के 20 हजार फालोवर्स हैं। वहीं, बिल्ली की फोटो एक लाख शेयर्स हो चुके हैं। बता दें, इससे पहले भी बिल्ली सहित कइर् जानवरों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रही है। बीते दिनों एक छोटी से बिल्ली की फोटो वायरल हुइर् थी। इस फोटो में एक ब्लैक बिल्ली सिर पर हैट लगाए थी। इस फोटो को काफी लोगों ने शेयर किया था। लोगों ने इस बिल्ली को क्यूट भी बताया था।

वायरल होती रहती है दुनिया के सबसे अमीर कुत्ते की फोटो

इसी तरह एक कुत्ते की फोटो अकसर आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएगी। दरअसल, ये कुत्ता दुनिया का सबसे अमीर कुत्ते के नाम से फेमस है। जर्मन शेफर्ड प्रजाति के इस कुत्ते का नाम गंथर है। ये कुत्ता दुनिया का सबसे रईस जानवर होने के साथ ही किसी स्टार से कम नहीं है। ये जानकर आप चौंक जाएंगे कि गंथर के पास 14.5 करोड़ डॉलर यानि 9,71,50,00000 रुपए की संपत्ति है। गंथर को ये संपत्ति उसके पिता से मिली है। लेकिन उसके पिता को ये जायदाद उसकी सिरफिरी मालकिन कार्लोत्ता लीबेन्स्टाइन की मृत्यु के बाद मिली।

Published on:
03 Jun 2018 04:34 pm