28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां पेड़ों पर उगती हैं निर्वस्त्र लड़कियां, पूरा मामला जानने के बाद पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

यदि इस जंगल में कोई नया आदमी चला जाए तो वह डर के मारे पसीने से तर हो जाता है।
2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jun 03, 2018

thailand

यहां पेड़ों पर उगती हैं निर्वस्त्र लड़कियां, पूरा मामला जानने के बाद पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

नई दिल्ली। थाईलैंड का हिमाफन जंगल आज के आधुनिक युग में भी रहस्यमयी बना हुआ है। इसके पीछे एक बेहद ही चौंकाने वाली वजह है, जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। इस जंगल में एक ऐसा पेड़ है, जिस पर निर्वस्त्र लड़कियां लटकी हुई होती हैं। इतना ही नहीं पेड़ पर लटकी इन लड़कियों के बाल पेड़ की डालियों से बंधी हुई होती है। यदि इस जंगल में कोई नया आदमी चला जाए तो वह डर के मारे पसीने से तर हो जाता है। क्योंकि ये दृश्य देखने में जितना डरावना है, असलियत में उतना ही रहस्यमयी है।

दरअसल हिमाफन के जंगलों में पेड़ से लटकी ये लड़कियां एक विचित्र प्रकार की चीज़ है, हालांकि इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है कि ये फल है या सब्जी। हू-ब-हू लड़की जैसी दिखने वाली ये चीज़ नैरीफन नाम के पेड़ पर उगती हैं, जिनका रंग हरा होता है। इस रहस्यमयी पेड़ के बारे में थाईलैंड में कुछ मान्यताएं हैं। जिनके मुताबिक हिमाफन के जंगलों में इन विचित्र पेड़ों को कोई और नहीं बल्कि खुद भगवान बुद्ध ने लगाया था। मान्यताओं को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि जब लोग भगवान बुद्ध द्वारा बनाई गई राह पर चलना छोड़ देंगे, उसी समय इस प्रजाति के पेड़ खत्म होने शुरु जाएंगे।

बौद्ध धर्म के मुताबिक ऐसे दिन आने में अभी हज़ारों साल का समय बाकी है। धर्म की मानें तो भगवान बुद्ध के निर्वाण के 5000 साल बाद वो दिन आएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नैरीफन पेड़ पर उगने वाली ये विचित्र निर्वस्त्र लड़की वाली चीज़ केवल 7 दिनों तक ही रहती है। इन लड़कियों को यहां के लोग या तो तोड़ लेते हैं या फिर ये खुद ही टूटकर गिर जाती हैं। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ों पर उगने वाली इन लड़कियों में जादुई शक्ति भी मौजूद होती हैं। कुछ लोगों का तो मानना है कि इन लड़कियों में आत्माएं निवास करती हैं जो नाचना-गाना भी जानती हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग