2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर टशन मारने के लिए शेयर की एेसी तस्वीर, अब तलाश रही पुलिस

फोटों को सोशल मीडिया पर वायरल होता देख हरकत में आर्इ पुलिस दर्ज किया मुकदमाा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 3 Jun 2018, 3:30 PM IST

DEMO PIC

सोशल मीडिया पर टशन मारने ले लिए शेयर की एेसी तस्वीर की अब तलाश रही पुलिस

रामपुर।अगर आप भी सोशल साट्स यानी फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य प्लेट फाॅर्म पर टशन दिखाने के लिए फोटों डालते है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में आपकी और हमारी सुरक्षा करने वाली पुलिस अब सड़क पर ही नहीं सोशल साइट्स पर भी नजर बनाये हुए है। इसी का नतीजा है कि कुछ दिन पहले दो युवकों ने जाे तस्वीर टशन दिखाने के लिए सोशल साइट पर अपलोड की थी। वहीं अब उनके गिरफ्तारी का कारण बन सकती है। जी हां, रामपुर पुलिस अब उन दोनों युवकों की तलाश में जुट गर्इ है।

यह भी पढ़ें-कमरे में अकेली थी महिला, अन्दर आया जेठ और ननद ने बंद कर दिया दरवाजा, उसके बाद...

इसके साथ फोटों क्लिक कर लगाया था अपने प्रोफाइल पिक

दरअसल कोतवाली शाहबाद की रिपोर्टिंग चौकी सेफनी इलाके में पुलिस को शिकायत मिली थी दो युवकों ने सोशल साइट से लेकर वाॅट्सएेप पर एक फोटों लगार्इ है। वह फोटों उन्होंने टशन के लिए लगार्इ है या फिर डर व्याप्त करने के लिए इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाली पुलिस ने इस तरह का फोटों सोशल साइट पर वायरल होता देख अज्ञात युवकों की तलाश शुरू कर दी है। सोशल साइट पर चल रही इस फोटों में दो युवक एक साथ में बैठे हुए है। इनमें से एक ने अपने हाथ में 12 बोर का तमंचा लिया हुआ है।पुलिस के अनुसार यह तमंचा अवैध है। वहीं फोटों देखकर लग रहा है कि शख्स लोगों में डर बनाने के लिए एेसा कर रहा है। इसी के चलते उक्त शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है ।

यह भी पढ़ें-तरबूज से निकला कुछ एेसा कि देख दंग रह गए लोग, महिला ने पीएम आैर सीएम से की शिकायत

इसलिए भी कर सकता है ये काम

वहीं पुलिस की माने तो शख्स के पास यह अवैध तमंचा कहां से आया। कहीं वह इनकी तस्करी तो नहीं करता। या फिर किसी तस्कर के साथ शामिल होने के आशंका जतार्इ जा रही है। इसी के चलते जांच की जा रही है। युवक की तलाश के लिए उसके सोशल प्रोफाइल से लेकर वाॅट्सएेप व अन्य माध्यम से उक्त शख्स की तलाश की जा रही है। वहीं गिरफ्तारी के बाद साफ होगी वजह।

यह भी पढ़ें-घर का दरवाजा खोलते ही बुजुर्ग का कर दिया एेसा हाल, जानकर रह जाएंगे हैरान

गिफ्तारी के बाद वजह जानकर संबंधित धाराआें में की जाएंगी कार्रवार्इ

एडिशनल एसपी सुधा सिंह ने बताया कि अवैध तमंचे को लहराने की तस्वीर पर हमारे एक दरोगा एक्टिव हुए हैं। उन्होंने खुद ही एक्शन लेकर उक्त शख्स के खिलाफ कार्रवार्इ की। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सही बात पता चलेगा की आरोपी का क्या मकशद था सोसल मीडिया पर पिक्चर लगाने का। इसके लिए सम्बंधित धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही स्पष्ट होगा कि इस पिक्चर के असल मायने किया है।