
नई दिल्ली।
कोरोना वायरस ( coronavirus ) ने लोगों के दिलों में दहशत फैला रखी है। भारत में अब तक चार लोगों ( Four Died Due to Coronavirus ) की जान जा चुकी है। वहीं, 148 मरीज इस वायरस ( COVID-19 ) की चपेट में है। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 42 मामले सामने आए हैं। इसके रोकथाम के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। कोरोना के डर के चलते लोग घरों में कैद हैं। इंसान के घर के साथ-साथ कोरोना का असर भगवान ( Coronavirus Impact on Temples ) के घर में भी देखा जा सकता है। देश के प्रमुख मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर रोक लग गई है, तो कुछ मंदिरों में भक्तों को हैंडवाश और सेनिटाइजर से हाथ साफ करवाने के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। इसी बीच कई मंदिरों में तो प्रसाद की जगह सेनिटाइजर बांटने की खबर भी सामने आ रही है।
देश के इन प्रमुख मंदिरों में रोक
वैष्णो देवी मंदिर
कोरोना के खतरे को देखते हुए वैष्णो देवी माता की यात्रा को रोक दिया गया है। मंदिर के बाहर एडवाइजरी जारी कर बताया गया है किसी को भी 28 दिन तक मंदिर में दर्शन करने की अनुमति नहीं है।
काशी विश्वनाथ मंदिर
काशी विश्वनाथ् मंदिर में भी कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भक्तों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
महाकाल मंदिर में सतर्कता
उज्जैन के महाकाल मंदिर में होने वाली आरती के दौरान भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं मंदिर में दर्शन को लेकर भी विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। भक्तों को कम से कम एक मीटर की दूरी बनाने की अपील की है।
मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में प्रवेश पर रोक
इसी तरह राजस्थान में स्थित मेंहदीपुर बालाजी में भी कोरोना को देखते हुए भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंदिर ट्रस्ट ने बैठक करके यह फैसला लिया है।