
नई दिल्ली। केरल में कोरोना का पहला केस सामने आया था। अब वहीं की पुलिस ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। इस बार केरल पुलिस ने लोगों को कोरोना से बचने का उपाय बताने के लिए इस बार डांस का सहारा लिया है।इसे केरल स्टेट पुलिस मीडिया सेंटर की ओर से फेसबुक पर शेयर किया गया है। इस वीडियो के जरिए केरल पुलिस ने लोगों को संदेश दिया है कि घबराने की बात नहीं है। कोरोना से बचने के लिए सावधानी की जरूरत है। इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 29 हजार लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके है।