हॉट ऑन वेब

फेसबुक पर हुआ प्यार जूम पर रचाई शादी, अब बिना मिले ले लिया तलाक

ब्रिटेन की 26 साल की आयसे और अमेरिका के 24 साल के डैरिन इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। दोनों की पहली मुलाकात लॉकडाउनल के दौरान फेसबुक पर हुई थी। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। डेरिन ने वीडियो कॉल पर प्रपोज किया। इसके बाद जूम पर दोनों शादी रचाई थी।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2022, 3:31 PM IST
digital relationship
digital relationship

महामारी कोरोना वायरस की वजह से कई लोगों ने अपनी लाइफ को पूरी तरह से डिजिटल में बदल डाला है। पढ़ाई से लेकर नौकरी और परिवार के साथ मिलने से लेकर ऑफिस मीटिंग्स तक सब कुछ ऑनलाइन माध्यम से हो गया। इसी लॉकडाउन के दौरान एक कपल की लव स्टोरी और शादी के चर्चे दुनिया भर में हुए है। ऑनलाइन रिश्ते वाला कपल एक बार फिर सुर्खियों में छाया हुआ है। ब्रिटेन की आयसे और अमेरिका के डेरिन की मुलाकात फेसबुक पर हुई। फिर दोनों ने जूम कॉल पर शादी रचाई थी। हालांकि दोनों ने एक दूसरे से कभी मुलाकात नहीं की थी। अब खबर आ रही है कि दोनों ने तलाक ले लिया है।

फेसबुक पर हुई पहली मुलाकात
ब्रिटेन की 26 साल की आयसे और अमेरिका के 24 साल के डैरिन लॉकडाउन के दौरान फेसबुक पर मुलाकात हुई थी। ब्रिटेन के लैंकेस्टर की रहने वाली आयसी पिछले साल पहले लॉकडाउन में बहुत बोर हो रही थीं तब उन्होंने एक फ्रेंडशिप करने वाला फेसबुक ग्रुप जॉइन कर लिया। इस ग्रुप में उनकी मुलाकात अमेरिका के डेट्रॉइट में रहने वाले डैरिन से हुई। दोनों ने चैटिंग से शुरुआत की और धीरे-धीरे वीडियो कॉल पर बात होने लगी।

वीडियो कॉल पर किया प्रपोज
दोनों के बीच रोजाना वीडियो कॉल पर लंबे बाते होने लगी। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के दिल के पास आ गए। डैरिन ने बीते साल मई में आयसी को प्रपोज करने का फैसला किया। वीडियो कॉल पर ही वो अपने घुटनों पर झुके और प्रपोज कर दिया। आयसी ने हां कर दी। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश थे।

यह भी पढ़ें- महिला को कपड़े पहनने में आता था आलस, पूरे शरीर पर गुदवा लिए टैटू


जूम पर हुई शादी
कुछ दिनों बाद दोनों ने जूम कॉल पर आधिकारिक तौर पर शादी कर ली। बीते साल 19 अगस्त को आयसे और डैरिन पति-पत्नी बन गए। वीडियो कॉल के दौरान दोनों ओर के परिजन और करीबी लोग शादी समारोह में शामिल रहे। जूम कॉल पर हुई इस शादी की अब खूब चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक दोनों एक दूसरे के मुलाकात नहीं की थी।

यह भी पढ़ें- 30 सालों से नहीं बैठी महिला, दर्द सहकर भी खड़े रहने को है मजबूर


इस वजह से लिया तलाक
हालांकि ऑनलाइन रिश्ते ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका। खबरों के अनुसार, दोनों की राहें अब जुदा हो गई है। आयसे ने डैरिन से तलाक ले लिया है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार आयसे का कहना है कि उनको डैरिन पर भरोसा नहीं है। उसका कहना है कि उसका किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसलिए उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- कब्रिस्तान में रेव पार्टी, मैयत पर आए लोग DJ पर जमकर थिरके, वीडियो वायरल


Published on: