हॉट ऑन वेब

पैडल मारते मारते प्लेन की तरह हवा में उड़ने लगी साइकिल, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

आपने हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज हवा में उड़ते हुए देखे होंगे लेकिन क्या कभी आपने साइकिल को हवा में उड़ते हुए देखा है? आप सोच रहे होंगे कि भला साइकिल भी कभी हवा में उड़ सकती है एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा।
2 min read
flying bicycle
flying bicycle

सोशल मीडिया पर आए दिन कई प्रकार के वीडियो वायरल होते रहते है। इनमें से कुछ ऐसे भी होते है जिनको देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों काफी सुर्खियों बटोर रहा है। आपने आसमान में हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज उड़ते हुए तो कई बार देखे होंगे। लेकिन क्या साइकिल को हवा में उड़ाया जा सकता है। आप सोच रहे होंगे कि साइकिल हवा में कैसे उड़ सकती है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा। इसमें साइकिल हवा में उड़ती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स साइकिल चलाता है और कुछ ही देर मे साइकिल के पैडल मारते—मारते वो हवा में उड़ने लगती है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखे सकते है कि कुछ लोग 'फ्लाइंग साइकिल' पर काम कर रहे हैं। इस वीडियो को हाल ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वहीं ट्विटर पर इस वीडियो को मोहम्मद जमशेद नाम के यूजर ने अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है। इंटरनेट पर यह वीडियो जंगल में आग की तरह फैसल रहा है। इस वीडियो अब तक एक लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जो किसी पॉलीथीन जैसे चीज से कवर है। वह साइकिल पर बैठा नजर आ रहा है। वह शख्स पूरी ताकत के साथ साइकिल पर पैडल मारने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स पैडल के जरिए साइकिल चला रहा है। साइकिल के साथ प्लेन जैसे विंग्स जुड़े हुए हैं। जैसे ही शख्स साइकिल चलाता है, वह थोड़ी देर में प्लेन की हवा में उड़ती नजर आती है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: आवारा कुत्तों ने सड़क पर खड़ी कार पर किया हमला, कभी देखा है ऐसा नजारा


इस अनोखो वीडियो को ट्विटर पर @jamshed_mohamed नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा, 'इस शख्स ने साइकिल चलाते हुए एक प्लेन उड़ाने की कोशिश की, यह एक मल्टी-टास्किंग है।' वीडियो में देखकर ऐसा लगा कि शख्स द्वारा प्रेशर से साइकिल चलाने पर हवा में कुछ सेकेंड तक रही। इस पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'नाइस ट्राय।'

Published on:
13 Dec 2022 03:11 pm