30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: आवारा कुत्तों ने सड़क पर खड़ी कार पर किया हमला, कभी देखा है ऐसा नजारा

पशु—पक्षियों के भी बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आपने इंटरनेट पर कुत्तों के भी बहुत से वीडियो देखे होंगे। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कार को घेरने के बाद उनमें से कुछ कुत्ते कार के आगे वाले हिस्से पर हमला कर देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 10 Dec 2022, 3:39 PM IST

Stray dogs attacked a car

Stray dogs attacked a car

सोशल मीडिया पर रोजाना पशु—पक्षियों के भी बहुत से वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते है जिनको देखकर हर कोई दंग रह जाते है। आपने कुत्तों के भी बहुत से वीडियो देखे होंगे। आवारा कुत्ते कई बार राहगीरों पर अटैक भी कर देते हैं। गलियों में आवारा कुत्ते अक्सर झुंड में रहते हैं। कई ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जब कुत्तों के झुंड ने लोगों को जख्मी करने के साथ मौत भी देते है। लेकिन कभी आपने कुत्तों को कार पर हमला करते हुए देखा है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर यह घटना सीसीटीवी में कैद न हुई होती तो यकीन करना मुश्किल हो जाता कि इस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है या यह कुत्तों का काम है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कहीं सड़क पर रात को किसी की गाड़ी खड़ी हुई है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे जिसकी कार है, उसने रात को यहां पार्क की होगी। इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुत सारे कुत्ते वहां आते हैं और कार को घेर लेते हैं। इसके बाद कार पर हमला कर देते है। ये कुत्ते अपने दांतों से कार को तोड़ना शुरू कर दिया।


वीडियो में देखा जा सकता है कि कार को घेरने के बाद उनमें से कुछ कुत्ते कार के आगे वाले हिस्से पर हमला कर देते हैं। वे अपने दांतों से कार के आगे के बंपर को उखाड़ना शुरू कर देते हैं। थोड़ी ही देर में वे कार के बंपर को तोड़कर अलग कर देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्तों ने कार का ऐसा हाल कर दिया जैसे कार का एक्सीडेंट हुआ हो। सुबह जब कार मालिक ने कार का हाल देखा होगा तो उसे ऐसा ही लगा होगा कि रात में कोई हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें- Video: घर में घुस रहा था कोबरा तो महिला ने चप्पल फेंककर मारी, मुंह में चप्पल दबाकर भाग गया सांप


इस वीडियो को ट्विटर पर Vicious Videos नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 11 हजार बार से ज्यादा देखा जा चुका है। वहीं सैंकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। बहुत से लोग वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। अगर कुत्तों की यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी में कैद न हुई होती तो किसी को भी यकीन नहीं होता कि कुत्ते कार का ऐसा हाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: चलती ट्रेन के टैंकर से तेल की चोरी, मौत के करीब जाकर खतरनाक काम को देते अंजाम