31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: घर में घुस रहा था कोबरा तो महिला ने चप्पल फेंककर मारी, मुंह में चप्पल दबाकर भाग गया सांप

Cobra Viral Video: सोशल मीडिया पर सांपों के कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो तो बहुत डरावने होते हैं। आपने भी कोबरा सांपों के कई वीडियो देखे होंगे लेकिन ऐसा नजारा पहले नहीं देखा होगा। एक महिला सांप को घर में घुसने से रोकने के लिए चप्पल फेंकती है लेकिन इसके बाद जो होता है उसको देखकर हर कोई हैरान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 1 Dec 2022, 8:09 AM IST

snake_activity_2.gif

मुंह में चप्पल दबाकर भाग गया सांप

Cobra Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना बड़ी संख्या में फनी और रोचक वीडियो वायरल होते रहे हैं। इनमें कुछ जंगली जानवरों भी होते हैं। आपने किंग कोबरा यानी सांप के कई वीडियो देखे होंगे, जो काफी डरावने और खतरनाक होते है। जब कोई सांप सामने आ जाए तो अच्छे अच्छों सिटी-बिटी गुल हो जाती है। इन दिनों इंटरनेट पर कोबरा सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कोबरा सांप घर में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी उसने कुछ ऐसा कर दिया कि आपको डर के एहसास के साथ हंसी भी छूट जाएगी। सांप का ऐसा वीडियो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।


इन दिनों सोशल मीडिया पर एक किंग कोबरा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खतरनाक कोबरा सांप एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा है। तभी पास में खड़ी एक महिला उसे देख लेती है और उसे रोकने की कोशिश की। कोबरा को घर में घुसते देख घबराई महिला उसे चप्पल फेंककर मारने की कोशिश करती है। चप्पल लगने से सन्न कोबरा सांप एक बार के लिए ठिठक जाता है। लेकिन अगले ही पल वह कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर आपकी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।


वीडियो में देख सकते है कि जब महिला सांप को चप्पल फेंककर मारती है तो सांप उस चप्पल को अपने मुंह में दबाकर भागने लगता है। महिला अपनी चप्पल लेने के लिए कोबरा के पीछे—पीछे दौड़ती लगती है। पास में ही खड़ी महिला की बेटी यह अनोखा नजारा अपने मोबाइल में कैद कर लेती है। थोड़ी दूर जाने के बाद सांप मुंह में चप्पल लेकर पास के एक खाली प्लॉट में घुस जाता है।

यह भी पढ़ें- ब्रूस ली की मौत का लेकर वैज्ञानिकों को चौंकाने वाला दावा, इस वजह से गई थी जान


इस वायरल वीडियो को IFS अधिकारी परवीन कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,'मैं इस बात से हैरान हूं कि आखिर वह सांप उस चप्पल के साथ क्या करेगा? उसके तो पैर भी नहीं है।' ऑफिसर के वायरल वीडियो से यह पता नहीं चल रहा है कि वह घटना कहां की है। वहीं यूजर्स को सांप के उस अटपटे व्यव्हार वाला वीडियो खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस वीडियो को 1.3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नेचुरल वॉटर कूलर : 45 डिग्री तापमान में मिलेगा ठंडा पानी, जानिए कैसे करता है काम