31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रूस ली की मौत का लेकर वैज्ञानिकों को चौंकाने वाला दावा, इस वजह से गई थी जान

अध्ययन में कहा गया कि ब्रूस ली की मृत्यु हाइपोनेट्रेमिया से हो सकती है। जुलाई 1973 मैं सिर्फ 32 वर्ष की उम्र में ब्रूस ली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 23 Nov 2022, 12:52 PM IST

Bruce Lee died

Bruce Lee died

अब तक दुनिया को यही पता था कि मशहूर कुंग फू मास्टर व अभिनेता ब्रूस ली की मौत सेरेब्रल एडिमा (मस्तिष्क में सूजन) की वजह से हुई थी। लेकिन, ऐसा नहीं है। मौत के करीब 50 साल बाद आए एक नए अध्ययन में वैज्ञानिकों की टीम ने दावा किया है कि ली की मौत ज्यादा पानी पीने से हुई थी। क्लिनिकल किडनी जर्नल में प्रकाशित पेपर में वैज्ञानिकों ने लिखा कि गुर्दे के अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में असमर्थता ने घूस ली की जान ले ली। जुलाई 1973 मैं सिर्फ 32 वर्ष की उम्र में ब्रूस ली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।


ज्यादा पानी पीने से होने वाली आप इनमें से किसी भी समस्या इस समस्या के कई लक्षण हैं। जैसे थका महसूस करना, पेट दर्द ओवरहाइड्रेशन यानी ज्यादा पा होना और उल्टी आदि। अगर पीने के संकेत हो सकते हैं। आप इनमें से किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं तो वह ओवरहाइड्रेशन यानी ज्यादा पानी के संकेत हो सकते है। यूएस नेशनल एकेडमी आफ साइंसेज के अनुसार एक व्यक्ति को एक दिन में करीब 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए।

यह भी पढ़ें- इस घटना ने ब्रूस ली को बना दिया मार्शल आर्ट का बादशाह, आधे सेकेंड में करते थे ये काम, जानें 10 दिलचस्प बातें


अध्ययन में कहा गया कि ब्रूस ली की मृत्यु हाइपोनेट्रेमिया से हो सकती है। यह तब विकसित होता है, जब बहुत अधिक पानी का सेवन करने के कारण शरीर का सोडियम स्तर पतला हो जाता है। शरीर में कोशिकाएं, विशेष रूप से मस्तिष्क में असंतुलन के कारण सूज जाती हैं।

यह भी पढ़ें- ब्रूस ली की बेटी ने 30 मिलियन डॉलर का दावा ठोका, कंपनी के लोगो में पिता की तस्वीर का हो रहा था इस्तेमाल


शोधकर्ताओं का तर्क है कि ब्रूस ली में हाइपोनेट्रेमिया के कई लक्षण थे। वह उच्च तरल पदार्थ का सेवन करते थे, जो प्यास को बढ़ा देता है। वह अपने लिक्विड ड्रिंक में मारिजुआना यानी गांजा का उपयोग करते थे, जो ज्यादा प्यास लगने का कारण था। यह किडनी की पानी को बाहर निकालने की क्षमता को कम कर देता है। ज्यादा दवा खाने और शराब का सेवन करने से भी उनकी किडनी खराब हुई। जिस ब्रूस ली ने 'बी वॉटर माय फ्रेंड' का उदाहरण दिया था, वही पानी उनकी मृत्यु का कारण बन गया।