मैक्सिको में एक महिला के गर्भ में एक साथ 13 पल रहे है। इस महिला के पहले से 6 बच्चे है। अब उनके घर में 19 बच्चे हो जाएंगे। जब से घरवारों को यह पता चला है तभी से सभी लोग सदमे में है। परिवार ने आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई है।
मां बनना हर महिला का एक सपना होता है। इस दिन का वह बेसब्री से इंतजार करती है। घर में नए मेहमान की किलकारी का मां—बाप के साथ परिवार के सभी सदस्य इंतजार करते हैं। लेकिन एक महिला प्रेग्नेंट होने के बाद काफी दुखी है। इतना ही नहीं जब परिवार को भी इसका पता चला तो सभी सदस्य सदमे में आ गए। आमतौर पर गर्भवती महिला के पेट में 1,2,3 बच्चे हो सकते हैं। लेकिन इस महिला के पेट में एक साथ 13 बच्चे पल रहे है। जांच के बाद डॉक्टर ने परिवार को जानकारी दी तो पूरा परिवार सदमे में आ गया। अब उनको समझ में नहीं आ रहा है क्या। आइए जानते है कहां की रहने वाली है यह महिला और उनका परिवार क्या चाहता है।
पहले से है 6 बच्चे
यह प्रेग्नेंट महिला मैक्सिको के इक्सटापलूका की रहने वाली है। महिला का नाम मारित्जा हर्नांडेज मेंडेज है। फायरमैन एंटोनियो सोरियानो पहले से ही 6 बच्चों के पिता है। एक बार जुड़वा बच्चा पैदा हुआ और दूसरी बार तीन बच्चे एक साथ पैदा हुए थे। इसके अलावा एक बच्चा अकेले जन्मा। मारित्जा हर्नांडेज मेंडेज एक बार फिर से मां बनने वाली है। डॉक्टरों के अनुसार, उसके गर्भ में 13 बच्चे पल रहे है।
सुन सदमे में आया परिवार
मारित्जा हर्नांडेज मेंडेज एक बार फिर मां बनने जा रही है। मैक्सिको की इस महिला के बच्चों की परवरिश के लिए आर्थिक सहयोग मांग रही है। परिवार को जब पता चला कि मारित्जा के गर्भ में 13 बच्चे है। तो घरवाले काफी चिंतित है। वे सभी इस बात को लेकर काफी परेशान कि अब 19 बच्चो का पालन-पोषण एक साथ कैसे करेंगे।
यह भी पढ़ें- अनोखा क्लीनिक! अजीबोगरीब कपड़ों में रहता है स्टाफ और डॉक्टर
लोगों से आर्थिक मदद की अपील
एंतोनियो ने स्थानीय राजनेताओं और अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। जिसके बाद वहां के काउंसलर जेरार्ड ग्युरेरो ने भी लोगों से आग्रह किया है। ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय काउंसलर गेरार्डो ग्युरेरो ने लोगों से इस फैमिली की मदद करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- इस देश में बिना इजाजत नहीं खरीद सकते है लैपटॉप, इन चीजों पर भी पाबंदी
छह साल पहले हुई थी शादी
रिपोर्ट के अनुसार, एंतोनियो 14 साल से फायर फाइटर सर्विस में हैं। एंतोनियो और मारित्जा की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। इनका वेतन कम है ऐसे में अब 19 बच्चे पाल काफी मुश्किल हो गया है। वहीं, एकसाथ इतने बच्चों का डिलीवरी करवाना भी बड़ा खतरा है। डॉक्टरों कों कहना है कि बच्चे अभी ठीक और सफल डिलीवरी का प्रयास किया जाएगा।