
नई दिल्ली। बायोलॉजी की इस टीचर की चर्चा सोशल मीडिया पर जम के हो रही है। इस टीचर ने अपनी कक्षा में बच्चों की दिलचस्पी बढ़ाने का एक ऐसा अनोखा तरीका निकाला है। इस टीचर की चर्चा का कारण उनके पढ़ाने का तरीका है। ड्रेबी हेरकेंस Groene Hart scholen में जीव विज्ञान की शिक्षिका हैं। इनका पढ़ाने का तरीका इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। नीदरलैंड की रहने वाली ड्रेबी अपने इसी अंदाज़ से लोगों के दिलों में बस गई हैं। ये बच्चों के सामने कुछ ऐसा कर जाती हैं जिसे करने के लिए हिम्मत चाहिए। खास बात यह है कि वह अपनी कक्षा में बच्चों के सामने कपड़े बदल बदल कर बायोलॉजी पढ़ाती हैं। उनके ऐसा करने के पीछे की वजह कुछ ऐसी है जिसे जानने वाले प्रेरणा से भर जाते हैं।
इसके पीछे की वजह जानने के बाद शायद आप भी इस टीचर की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। असल में ये टीचर बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ाने और समझाने के लिए अपनी टेबल पर खड़ी हो जाती हैं और फिर वो अपने कपड़े बदलकर शरीर के हर पार्ट के बारे में जानकारी देती हैं। ड्रेबी घर से ही अपने आम कपड़ों के अंदर कुछ ऐसी ड्रेस पहनकर आती हैं जिनमें शरीर की संरचना और हड्डियों के चित्र बने हुए होते हैं। इस तरह से यह महिला टीचर कई सारे कपड़े पहने हुए होती हैं जिन्हें वो टॉपिक के हिसाब से उतारती जाती हैं। ड्रेबी बच्चों को पढ़ाने के लिए हमेशा क्रिएटिव तरीके खोजती रहती हैं। वे कहती हैं, "बच्चों को प्रैक्टिकल कर के समझाने से उन्हें जल्दी समझ में आता है।" Groene Hart scholen ने अपने शिक्षक के इन प्रयासों की सराहना करते हए, अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर उनकी 'एनाटॉमी' कक्षा की तस्वीरें पोस्ट भी की।