हॉट ऑन वेब

बीजेपी को दिया वोट तो बेटा बना जान का दुश्मन, बुजुर्ग बोला- ‘मोदी हैं मेरी पत्नी के रिश्तेदार’

मुजफ्फरनगर के अमीर आलम को उसके बेटे ने दी जान से मारने की धमकी बीजेपी को वोट देने के बाद बेटे ने पिता को घर में किया बंद बुजुर्ग ने अपनी सुरक्षा की पुलिस से लगाई गुहार
2 min read
Apr 16, 2019
elderly gave vote in name of modi now son threatens him to kill
मोदी को दिया वोट तो बेटा बना जान का दुश्मन, बुजुर्ग बोला- 'मोदी हैं मेरी पत्नी के रिश्तेदार'

नई दिल्ली।मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) के रहने वाले अमीर आलम की पत्नी गुजरात ( Gujarat ) की हैं। पत्नी का मायका होने के नाते अमीर आलम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना रिश्तेदार मानते हैं। अमीर आलम का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) ने देश के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं। यही वजह है कि अमीर आलम ने बीजेपी ( Bharatiya Janata Party ) को अपना वोट दिया। करीब 70 साल के अमीर आलम का कहना है कि BJP को वोट देने के बाद अब उनका बेटा उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेटे की धमकी के बाद अब अमीर आलम ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बेटे से परेशान यह बुजुर्ग पुलिस से विनती कर रहा है कि वे उसके इकलौते बेटे महबूब से उसे बचाएं। अपनी पत्नी और बेटे महबूब के साथ रहने वाले अमीर आलम को अपने ही घर में बंदकर के रखा जा रहा है। अमीर आलम बताते हैं कि उनकी पत्नी गुजरात प्रांत के गांव कलोड़ी की रहने वाली हैं। 70 वर्षीय अमीर ने 11 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट दिया था। बस इसी बात से उनका बेटा महबूब उनकी जान का दुश्मन बन गया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमीर आलम का दावा है कि उनके गांव में वो इकलौते मुस्लमान नहीं हैं जिसने बीजेपी को वोट दिया है। अमीर आलम कहते हैं कि उनका बेटा उन्हें इस बात की वजह से रोज कोसता है और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस के पास न्याय के लिए पहुंचे अमीर आलम को पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द की कार्रवाई की जाएगी उन्हें डरने की कोई ज़रुरत नहीं है।

Updated on:
16 Apr 2019 01:32 pm
Published on:
16 Apr 2019 01:32 pm