हॉट ऑन वेब

जब अचानक गहरे कुएं में गिर गया हाथी का बच्चा, एेसे बचाई जा सकी जान

ओडिशा के ढेकानाल जिले में वन विभाग के अधिकारियों ने एक हाथी के बच्चे की जान बचा ली।

2 min read
Jun 12, 2018
जब अचानक गहरे कुएं में गिर गया हाथी का बच्चा, एेसे बचाई जा सकी जान

नई दिल्ली: ओडिशा के ढेकानाल जिले में वन विभाग के अधिकारियों ने एक हाथी के बच्चे की जान बचा ली। हाथी का बच्चा पैर फिसलने से कुएं में गिर गया था। इस कुएं में पानी भी भरा हुआ था। हाथी के बच्चे की चीखें जब स्थानीय लोगों तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई जा सकी।

झुंड से अलग होकर रास्ता भटक गया था हाथी का बच्चा

ये भी पढ़ें

OMG! बिना किसी सहारे गगनचुंबी इमारतों पर चढ़ जाता है 55 साल का ये शख्स


घटना ओडिशा के महुलापुंजी गांव के पास जंगल की है। हाथी का एक बच्चा झुंड से अलग होकर रास्ता भटक गया। कुछ दूर आगे जाने पर वह एक गहरे और सकरे कुएं में जा गिरा। कुआं झाड़ियों से ढका हुआ था और उसमें पानी भी भरा हुआ था।

काफी कोशिश करने के बाद चीखने लगा हाथी

हाथी के बच्चे ने इस कुएं में निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं निकल पाया। इसके बाद वह जोर—जोर से चीखने लगा। उसकी आवाज स्थानीय लोगों तक पहुंची तो लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया। जैसे ही लोगों को कुएं में हाथी का बच्चा दिखा, उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।

रस्सी से नहीं चला काम, मंगवाइर् गइर् जेसीबी मशीन

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू शुरू किया लेकिन, कुआं काफी सकरा होने की वजह से परेशानी हो रही थी। पहले रस्सी डालकर उसे निकालने की कोशिश की गई, लेकिन जब इससे कोई फायदा नहीं हुआ तो उसे जेसीबी मशीन मंगवाई गई।

कुएं के किनारे खुदाइर् कर बनाया गया रास्ता, फिर बाहर निकला हाथी


वन विभाग के कर्मचारी जेसीबी मशीन लाए और कुएं के किनारे खुदाई करके रास्ता बनाया गया। इसके बाद हाथी के बच्चे को धीरे-धीरे कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे सुरक्षित अपने परिवार के साथ जंगल में छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें

OMG! कार में एसी चलाकर बैठने से पहले पढ़ लें ये खबर, खतरनाक है ये मामला
Published on:
12 Jun 2018 04:11 pm
Also Read
View All