31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! बिना किसी सहारे गगनचुंबी इमारतों पर चढ़ जाता है 55 साल का ये शख्स

आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जो ऊंची इमारतों पर चढ़ने का शौकीन है।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Jun 12, 2018

omg

OMG! बिना किसी सहारे गगनचुंबी इमारतों पर चढ़ जाता है 55 साल का ये शख्स

नई दिल्ली: बीते दिनों कई ऐसे वीडियो सामने आए, जहां कोई शख्स बिल्डिंग पर चढ़कर किसी की जान बचा लेता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए और लोगों ने इन लोगों की जमकर तारीफ भी की। लेकिन, आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जो ऊंची इमारतों पर चढ़ने का शौकीन है। यही नहीं इस शख्स ने बिना रुके 100 से ज्यादा मंजिलों वाली इमारतों पर चढ़ाई की है।


फ्रांसीसी स्पाइडरमैन के नाम से मशहूर हैं एलेन राॅबर्ट


दरअसल, 55 साल के एलेन रॉबर्ट फ्रांसीसी स्पाइडरमैन के नाम से मशहूर हैं। एलेन रॉबर्ट को दक्षिण कोरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अरेस्ट करने की वजह जानकार लोग हैरान हैं। उन्होंने बिना किसी सुरक्षा लिए सियोल के लोट्टे वर्ल्ड टॉवर पर चढ़ाई की।

75वीं मंजिल तक की चढ़ गए थे एलेन, लेकिन...

बता दें, लोट्टे वर्ल्ड टॉवर में 123 फ्लोर हैं, एलेन इसकी 75वीं मंजिल तक की चढ़ गए थे, लेकिन सिक्युरिटी वालों की नजर उनपर पड़ गई और उन्हें वहीं रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।

बिना किसी सहारे के इमारतों पर चढ़ जाते हैं एलेन

जानकारी के मुताबिक, एलेन इमारतों पर चढ़ाई करेने के लिए किसी चीज का सहारा नहीं लेते हैं। एलेन के मुताबिक, वह 75 मंजिल की चढ़ाई कर चुके थे। उनका कहना है कि उनकी यह चढ़ाई दो कोरियाई देशों के बीच शांति बनाने के प्रयासों के जश्न के तौर पर थी। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के मुताबिक, रॉबर्ट 100 से अधिक गगनचुंबी इमारतों पर बिना रस्सी और सुरक्षा उपकरणों चढ़ाई कर चुके हैं। रॉबर्ट के एफिल टॉवर, सिडनी ओपेरा हाऊस, कुवालालंपुर का ट्विन टावर और दुबई का बुर्ज खलीफा जैसी इमारतों पर चढ़ चुके हैं।

जब रियल स्पाइडमैन ने बचाइर् बच्चे की जान

बता दें, बीतें दिनों चीन आैर फ्रांस से वीडियो सामने आए थे, जिसमें एक शख्स बच्चे को बचाने के लिए कइर् मंजिल की बिल्डिंग पर चढ़ जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। लोग इन लोगों को रियल स्पाइडमैन कहकर बुलाने लगे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग