
नई दिल्ली: अमूमन देखा जाता है कि लड़के-लड़की को आपसे में प्यार होता है, लेकिन जब किसी वजह से शादी ( Marriage ) न हो पाए तो कपल बेहद तन्हा महसूस करता है। लेकिन चीन से जो मामला सामने आया वो इन मामलों से बेहद अलग है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को छोड़ दिया और किसी अन्य महिला से शादी करने लगा, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
चीन ( China ) में एक शख्स की शादी होने ही वाली थी, सभी रस्में लगभग खत्म ही होने वाली थी। लेकिन अचानक स्टेज पर उस शख्स की पहली प्रेमिका आ गई। इसके बाद का नजारा देखकर हर कोई देखता रह गया। वीडियो ( video ) में देखा जा सकता है कि स्टेज पर शादी की रस्में चल रही है। उसी वक्त एक लड़की शादी के जोड़े में स्टेज पर आ जाती है। लड़की लड़के को रोकने की कोशिश करती है। वो कभी लड़के का हाथ खींचती है तो कभी पीछे से उसके कोट को। लेकिन लड़का हर बार उसका हाथ झटक देता है।
इसी दौरान लड़की अपने घुटनों पर बैठ जाती है और जोर से चीखने लगती है। लड़की रोते हुए कहती है कि गलती मेरी थी, लेकिन लड़का उसकी एक नहीं सुनता। वहीं जिस लड़की से इस शख्स की शादी हो रही थी वो लड़के का हाथ झटक कर वहां से चली जाती है और लड़का भी उसके पीछे चला जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया ( social media ) पर खूब वायरल ( viral ) हो रहा है।