17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म लेकिन पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, वजह बेहद हैरान करने वाली

इस लड़की ने दिया बच्चे को जन्म जन्म देने के बाद पुलिस ने लड़की को किया गिरफ्तार इसलिए किया अरेस्ट
2 min read
Google source verification

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Apr 12, 2019

girl arrested

15 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म लेकिन पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, वजह बेहद हैरान करने वाली

नई दिल्ली: क्या आपने कभी ऐसा देखा या सुना है कि किसी लड़की ने बच्चे को जन्म दिया और फिर उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शायद नहीं सुना होगा, लेकिन हैरान करने वाला ऐसा मामला इंग्लैंड ( England ) के हेयरफोर्डशायर से सामने आया है। जहां एक स्कूल ( School ) में पढ़ने वाली 15 साल की एक लड़की ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही उस लड़की को पुलिस ( Police ) ने गिरफ्तार कर लिया। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्या हुआ जो इस लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, तो चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

रोहित शर्मा की बेटी को लगी ठंड तो उनके पालतू कुत्ते ने किया ऐसा काम, वीडियो हो गया वायरल

दरअसल, इस लड़की के पिता को कैंसर ( cancer ) था और वो आखिरी स्टेज में थे। घर के पास ही एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। ऐसे में परिवार के सभी लोग उनको आखिरी बार देखने के लिए अस्पताल ( hospital ) गए थे। लड़की को भी साथ चलने के लिए कहा गया तो लड़की ने तबीयत खराब होने की बात कहकर जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया। घर के लोग जैसे ही वहां से गए उसके कुछ देर बाद ही 15 साल की इस लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन उसने उस बच्चे को एक प्लास्टिक के बैग में रखा और गार्डन में रखे हुए एक डस्टबिन में उसे डाल दिया।

अनोखे अंदाज में 4 मिनट में चोरों ने उखाड़ लिया ATM, वीडियो हो रहा है वायरल

ये सब कुछ पड़ोसियों ने देख लिया और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बच्चे को डस्टबिन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बच्चा नहीं बच सका और उसकी मौत हो गई। साथ ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं लड़की को बाद में बेल पर रिहा कर दिया गया।