हॉट ऑन वेब

अचानक हवा में उड़ने लगा ये शख्स, देखकर लोगों के उड़ गए होश

फ्रांस में 40 साल के शख्स ने हवा में भरी उड़ान ( France man started flying ) लगभग 35 KM हवा में उड़ता रहा व्यक्ति किरोसीन तेल की मदद से हवा में उड़ा व्यक्ति

less than 1 minute read
man  flying

नई दिल्ली। आपने अभी तक किसी आदमी को फिल्मों में उड़ते देखा होगा। लेकिन क्या आपने किसी को असल में उड़ते देखा है। शायद नहीं, लेकिन फ्रांस में एक 40 साल के शख्स ने हवा में ( France man started flying ) लगभग आधे घंटे उड़ कर ये कारनामा कर के दिखाया है, जिसे देखकर लोग दंग हैं।

फ्रांसीसी इन्वेंटर फ्रैंकी जपाटा नाम के इस व्यक्ति ने लगभग 35 KM हवा में सफलतापूर्व उड़ान भरी। उन्होंने प्लेट के आकार के बराबर जेट पॉवर्ड बोर्ड के जरिए ये कारनामा कर के दिखाया है। बता दें कि फ्रैंकी पिछले हफ्ते भी उड़ने की कोशिश की थी, लेकिन तब वे नाकाम हो गए थे।

लगभग आधे घंटे की यात्रा

फ्रैंकी जपाटा फ्रांस के सैन्गेटे से उड़कर डोवर के व्हाइट क्लिफ्स पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें लगभग 23 मिनट लगा। उन्होंने उड़ान भरने के लिए अपने जेट में किरोसीन तेल ( kerosene oil )का इस्तेमाल किया था।

लोग रह गए हैरान

लोगों के लिए फ्रैंकी को हवा में उड़ते देखना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। जो भी उन्हें देख रहा था वह दंग रह जा रहा था। उन्होंने बताया, 'इस बार उड़ान भरने में कोई दिक्कत नहीं आई। हां मैं थक जरूर गया हूं। लेकिन मैं खुश हूं। उन्होंने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले इस यंत्र को बनाया था।

Updated on:
04 Aug 2019 07:58 pm
Published on:
04 Aug 2019 06:54 pm