हॉट ऑन वेब

‘हिटलर ने मेरी मां के साथ बनाए थे संबंध’, इस एक्ट्रेस ने किया था चौंकाने वाला दावा

हिटलर की पसंदीदा अभिनेत्री मागदा के बारे में उनकी बेटी रोमी शनाइदर ने दावा किया था कि हिटलर ने उनकी जर्मन मां मागदा के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
2 min read
Aug 30, 2018
hitler
'हिटलर ने मेरी मां के साथ बनाए थे संबंध', इस एक्ट्रेस ने किया था चौंकाने वाला दावा

नई दिल्ली: अडोल्फ हिटलर, एक ऐसा इंसान जो पूरी दुनिया में एक क्रूर और बेरहम तानाशाह के नाम से याद किया जाता है। हिटलर की जिंदगी में कई महिलाएं रही थीं और उसके अफेयर के बारे में भी खूब बातें लिखीं गई। डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार, हिटलर की पसंदीदा अभिनेत्री मागदा के बारे में उनकी बेटी रोमी शनाइदर ने दावा किया था कि हिटलर ने उनकी जर्मन मां मागदा के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। बता दें कि 1982 में सिर्फ 44 साल की उम्र में रोमी शनाइडर की मौत हो गई थी और उन्होंने 1976 में एक इंटरव्यू में यह सनसनीखेज दावा किया था। हालांकि, उस इंटरव्यू को कभी प्रकाशित नहीं किया गया।

'मुझे यकीन है कि हिटलर आैर मेरी मां साथ सोए थे'

इस इंटरव्यू में एक्टर रोमी ने कहा था, ''मुझे यकीन है कि हिटलर और मेरी जर्मन मां साथ सोए थे और सेक्स किया था। ऑस्ट्रिया में पहाड़ों के बीच हमारा निवास स्थान एक-दूसरे के काफी करीब थे।'' जर्मनी के पत्रकार एलिस शवारजर का कहना है कि अब अगले महीने इस विवादित इंटरव्यू का प्रकाशन किया जाएगा। मागदा की बेटी को पूरा भरोसा था कि उनकी मां और हिटलर के बीच शारीरिक संबंध थे। मागदा ने 1945 में अपने पति से रिश्ता तोड़ लिया था। कहा जाता है कि मागदा के पति के साथ भी हिटलर की कई बार मुलाकात हुई थी।

हिटलर की वजह से 70 मिलियन लोगों लोगों की मौत


बता दें, अडोल्फ हिटलर एक ऐसा इंसान जो पूरी दुनिया में एक क्रूर और बेरहम तानाशाह के नाम से याद किया जाता है। माना जाता है हिटलर और युद्ध की वजह से, होलोकॉस्ट के दौरान छह लाख यहूदियों की मौत हुई और विश्व युद्ध के परिणामस्वरूप 70 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई। हिटलर के दुश्मनों ने उन्हें करीब 42 बार जान से मारने की कोशिश की पर नाकाम रहे और हिटलर ने अपना अंत खुद के हाथों ही किया।

Published on:
30 Aug 2018 12:11 pm