5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘चुम्मा’ देकर महिलाओं की बीमारियों को ठीक करता था बाबा! ऐसे फंस गया जाल में

धर्म की आड़ में लोग पाखंड की दुकान चलाते और अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए लोगों का शोषण करते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Aug 29, 2018

kissing baba

'चुम्मा' देकर महिलाओं की बीमारियों को ठीक करता था बाबा! ऐसे फंस गया जाल में

नई दिल्ली: धर्म की आड़ में लोग पाखंड की दुकान चलाते और अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए लोगों का शोषण करते हैं। ऐसे ही एक स्वयंभू बाबा को असम के मोरीगांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह बाबा महिलाओं की समस्या को ठीक करने के नाम पर उन्हें गले लगाकर चुंबन लेता था। इस बाबा का नाम राम प्रकाश है, जिसे लोग किसिंग बाबा के नाम से जानते हैं। राम प्रकाश चौहान उर्फ किसिंग बाबा यह दावा करता था कि वह महिलाओं की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं को अपने चमत्कारी चुंबन से ठीक कर देता है।

महिलाआें की बीमारियां ठीक करने के बाद नाम पर करता था किस

रामप्रकाश पर आरोप है कि वह महिलाओं की बीमारियां ठीक करने के नाम पर उन्हें चुंबन करता था और गले लगाता था। खुद रामप्रकाश ने स्वीकार किया है कि वह अपनी अलौकिक शक्तियों से बीमारियां ठीक कर सकता है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। चौहान ने गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को बताया कि वह सिर्फ एक चुंबन देता है। पुलिस ने बताया कि चौहान को आईपीसी की धारा 354, 417, 417 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

गांव में सदियों से काले जादू का आस्तित्व


बताया जा रहा है कि इस बाबा ने गांव में काफी प्रतिष्ठा अर्जित कर ली थी, लेकिन उसे सम्मानित नहीं किया गया था। बताया जाता है कि मोरीगांव में सदियों से काले जादू का आस्तित्व रहा है। यहां तक की इस बाबा के शक्तियों की अफवाहें इसकी मां ने भी गांव में फैलाई थी। इस मामले में किसिंग बाबा की मां से पूछताछ की जा रही है।

काले जादू जैसी बातों पर विश्वास करते हैं यहां के लोग


बता दें, मोरीगांव जिले में किसिंग बाबा के अलावा और भी कई लोग हैं, जो भगवान विष्णु से शक्तियां प्राप्त होने का दावा करते हैं। मोरगांव में साक्षरता दर असम के अन्य जिलों से काफी कम है। एेसे में यहां रहने वाले ज्यादातक लोग काले जादू जैसी बातों पर विश्वास करते हैं।