30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेडिंग प्लानर की ट्रेनिंग ले रही थी लड़की, अचानक पता चली ये बात…खिसक गई पैरों तले जमीन

शादी के नाम धोखेधड़ी की खबरें तो खूब सुनी होंगी, लेकिन चीन में इनदिनों धोखे से शादी करने का भी चलन बढ़ गया है।
2 min read
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Aug 30, 2018

omg

वेडिंग प्लानर की ट्रेनिंग ले रही थी लड़की, अचानक पता चली ये बात...खिसक गई पैरों तले जमीन

नई दिल्ली: शादी के नाम धोखेधड़ी की खबरें तो खूब सुनी होंगी, लेकिन चीन में इनदिनों धोखे से शादी करने का भी चलन बढ़ गया है। हॉन्ग कॉन्ग में 21 साल की एक लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। लड़की के होश तब उड़ गए जब उसे ये पता चला कि उसकी शादी हो चुकी है। यही नहीं लड़की का कहना है कि उससे असली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए गए हैं।

वेडिंग प्लानर की ट्रेनिंग के दौरान करा दी कर्मचारी से शादी

दरअसल, हॉन्ग कॉन्ग में वेडिंग प्लानर की ट्रेनिंग ले रही एक युवती का कहना है कि धोखे से उसकी शादी कंपनी के एक कर्मचारी से करा दी गई। युवती का कहना है कि ट्रेनिंग के दौरान कंपनी ने उससे दिखावटी शादी करने को कहा था। हालांकि, जब रस्में खत्म हुईंं, तो उसे पता चला कि असल में उसकी शादी हो चुकी है। कंपनी ने उससे असली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए हैं।

काम को समझाने के लिए डमी मैरिज करने के लिए राजी किया


लड़की का कहना है कि कंपनी ने वेडिंग प्लानर के काम को समझाने के लिए मुझे पहले डमी शादी करने के लिए राजी किया। मुझे बताया गया कि ऐसा करने से शादी की रस्में और इसकी तैयारी में किन बातों का ख्याल रखा जाता है, जैसी चीजों को मैं समझ पाऊंगी। मैं इसके लिए तैयार हो गई। हॉन्ग कॉन्ग में मुझे एक हफ्ते तक फ्री ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद डमी शादी के लिए उसे चीन के फुजियान प्रांत में भेजा गया। यहां दूल्हे के साथ उससे सचमुच में शादी के डॉक्युमेंट पर हस्ताक्षर करा लिए गए। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी की ओर से बताया गया था कि बाद में यह शादी अमान्य हो जाएगी। महिला के हॉन्ग कॉन्ग पहुंचने के बाद ही उसे पता चल पाया कि धोखे से उसकी शादी करा दी गई है। इसके बाद महिला कानूनी मदद ले रही है।

ये हो सकती है वजह

बता दें, हॉन्गकॉन्ग को चीन में स्वायत्तशासी क्षेत्र का दर्जा हासिल है। इसके तहत कोई भी चीनी नागरिक सीधे तौर पर हॉन्गकॉन्ग की नागरिकता नहीं ले सकता। हालांकि, अगर कोई महिला या पुरुष हॉन्ग कॉन्ग के स्थाई नागरिक से शादी कर लेता है तो उसे वहां अस्थायी तौर पर रहने की मान्यता मिल जाती है।