
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम ( Australian Cricket Team ) के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ( Glenn Maxwell ) ने अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन ( Vini Raman ) से सगाई रचा ली है। दोनों की सगाई भारतीय रीती रिवाजों से सम्पन्न हुई।
मैक्सवेल और विनी ने पिछले महीने भी दोनों ने सगाई की थी, लेकिन इस बार उन्होंने भारतीय रीती रिवाजों से सगाई की। इन तस्वीरों को विनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा भी किया हैं। इंस्टाग्राम ( Instagram ) पर विनी ने फोटो पोस्ट कर लिखा कि उन्होंने 14 मार्च को इंडियन स्टाइल में सगाई की है।
इन तस्वीरों में ग्लेन मैक्सवेल ( Glenn Maxwell ) भी भारतीय रंग में दिखें। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर पोस्ट की गई फोटो में मैक्सवेल ने कुर्ता पजामा पहना है वहीं विनी ने काले रंग का लहंगा चुन्नी पहने हुए दिखी। इन तस्वीरों में दोनों की जोड़ी बेहद ही बहुत खूबसूरत लग रही है।
मैक्सवेल ने खुद जानकारी देते हुए बताया था कि दोनों ने सगाई कर ली है और जल्द शादी प्लान करने जा रहे हैं। विनी रमन ( Vini Raman ) ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ''पिछली रात मैंने भारतीय रीती रिवाजों के साथ ग्लेन मैक्सवेल ( Glenn Maxwell ) के साथ सगाई की।
इस सगाई में दोस्त और परिवाले वाले मौजूद थे। आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल दूसरे ऐसे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी होंगे जो भारतीय मूल की लड़की से शादी करने जा रहे हैं इससे पहले ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज शॉन टेट ( Shaun Tait ) भी भारतीय मूल की लड़की से शादी कर चुके है।