हॉट ऑन वेब

अब ATM की तरह पेट से निकलना शुरू हुआ पैसा! सोशल मीडिया में देंखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया में 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया है। यह वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर हर कोई लोटपोट हो जा रहा है। दरअसल, दो लड़कों ने मिलकर एक व्यक्ति के पेट को एटीएम मशीन की तरह बना दिया है। यह बिलकुल एटीएम मशीन जैसे ही काम करता है।
2 min read
Nov 19, 2018
ATM
अब ATM की तरह पेट से निकलना शुरू हुआ पैसा! सोशल मीडिया में देंखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली। आपने अभी तक एटीएम मशीन से कार्ड स्वैप करके पैसे निकाले होंगे या फिर किसी सामान की पेमेंट की होगी। इसके लिए आपने कार्ड को मशीन के अंदर डाला होगा या फिर स्वैप किया होगा, इसके बाद चार अंको का सीक्रेट पिन डाला होगा और आपका ट्रांजैक्शन पूरा हो गया होगा। ठीक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति के पेट से पैसे निकल रहे हैं।

इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया में 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया है। यह वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर हर कोई लोटपोट हो जा रहा है। दरअसल, दो लड़कों ने मिलकर एक व्यक्ति के पेट को एटीएम मशीन की तरह बना दिया है। यह बिलकुल एटीएम मशीन जैसे ही काम करता है।

इस वेहद मजेदार वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा नोट को मोड़कर पेट के अंदर फंसा देता है और पेट को दोनों तरफ से पकड़कर नोट को छिपा दिया है। इसके बाद दूसरा व्यक्ति पेट में कार्ड स्वैप करता है और पिन नंबर डालता है। ऐसा करने के तुरंत बाद पेट से पैसे बाहर निकलकर आ जाते हैं।

बता दें कि इस वीडियो को फेसबुक पर साइपन जैकरी इटिबस नाम के शख्स ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर होने के बाद अब तक करीब 11 मिलियन लोग देख चुके हैं। इसके अलावा इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार शेयर किया गया है और 53 हजार से ज्यादा रिएक्शंस मिल चुके हैं। यह वीडियो खासतौर पर उन लोगों को जरूर देखना चाहिए, जिनको हंसना पसंद है क्योंकि इस वीडियो को देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएगा।

Updated on:
19 Nov 2018 02:35 pm
Published on:
19 Nov 2018 02:35 pm