23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीड़ में सपना चौधरी के साथ हुआ कुछ ऐसा, बोलीं – देखो ये गलत बात है

राखी को कमर में इंजरी आई थी, ठीक वैसे ही सपना भी यहां पर अपनी डांस परफार्मेंस के लिए आईं थीं और चोट खा बैठीं। हालांकि वो गुस्सा नहीं हुईं और कहा कि 'चोट मत लगाओ, देखो गलत बात है'।

2 min read
Google source verification

image

Neeraj Tiwari

Nov 18, 2018

sapna choudhary

भीड़ में सपना चौधरी के साथ हुआ कुछ ऐसा, बोलीं - देखो ये गलत बात है

नई दिल्ली। राखी सावंत और रेसलर रेवेल के बीच हुए मामले को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि अब हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को चोट लग गई है। यह चोट करनाल में चल रहे CWE फाइट में लगी है। खास बात यह है कि यह जिस प्रकार राखी सावंत यहां पर डांस की परफॉर्मेंस देने आईं थी और रेवेल ने उन्हें उठाकर पटक दिया था जिससे राखी को काफी चोट आई थी और कमर में भी इंजरी आई थी, ठीक वैसे ही सपना भी यहां पर अपनी डांस परफार्मेंस के लिए आईं थीं और चोट खा बैठीं।


हालांकि चोट लगने के बाद सपना थोड़ा भी गुस्सा नहीं हुईं। बस सिर्फ इतना ही कहा कि 'चोट मत लगाओ, देखो गलत बात है'। इसके बाद वहां पर मौजूद लोग हंसने लगे और सब कुछ पहले के जैसे समान्य हो गया। हालांकि आप सोच रहें होंगे कि सपना चौधरी ने चोट लगने पर गुस्सा क्यों नहीं किया और सबसे बड़ी चीज को सपना को चोट लगी कैसे।


दरअसल करनाल में आयोजित CWE फाइट से ठीक पहले सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस होनी थी। परफॉर्मेंस के पहले वो मीडिया संवाददाताओं से बात कर रहीं थीं, इसी दौरान एक रिपोर्टर जल्दबाजी में अपना माइक लेकर सपना चौधरी से जा टकराया। टक्कर होते ही सपना के मुंह से निकला 'चोट मत लगाओ, देखो गलत बात है'। इसके बाद सब हंसने लगे।


वहीं द 'ग्रेट' खली इन दिनों हरियाणा में CWE से मिल रहे रिस्पॉंस से काफी उत्साहित हैं। CWE को प्रमोट करने के लिए खली कई कलाकारों को बुला चुके हैं। जिसमें राखी सावंत और रेसलर रेवेल के बीच हुई उठापटक काफी चर्चाओं में रही थी। बाद में राखी ने आरोप लगाया था कि तनुश्री से पैसे लेकर रेवेल ने उसे रिंग में पटका था। साथ ही राखी ने फोगाट बहनों की मदद से बदला लेने की भी बात कही थी।