
rakhi sawant statement tanushree dutta given wrestler money to beat me
इंडस्ट्री में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत के साथ बड़ी घटना हुई। राखी को इस रविवार को पंचकुला में ग्रेट खली रिटर्न शो में डांस परफार्मेंस के दौरान एक विदेशी महिला रेसलर ने उठाकर पटक दिया था। इस बिग फाइट के कारण राखी बुरी तरह घायल हो गईं। इस वक्त वह अस्पताल में भर्ती हैं।
View this post on InstagramA post shared by rakhi sawant (@rakhisawant2511) on
अब होटल में बिस्तर पर लेटे-लेटे उन्होंने मीडिया से बातचीत की। राखी ने कहा कि वह फिरंगी महिला रेसलर से बदला लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे खुद नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ? मैं तो यहां पर द ग्रेट खली के शो में आई हूं। पंचकुला में मैंने भी परफॉर्म किया था।'
राखी ने कहा, 'पता नहीं उस फिरंगी को क्या भूत चढ़ गया। वह मेरे बारे में जानती नहीं कि मैं कौन हूं, बॉलीवुड से। सब लोग मेरा नाम पुकार रहे थे। वह थोड़ा पगला गई, गुस्सा आ गया। उसने मुझे ऐसे कुछ मिनटों तक हवा में उलटा ही रखा। मुझे तो होश ही नहीं रहा और फिर उसने मुझे जोर से नीचे पटक दिया। मैं कोई रेसलर थोड़ी हूं। मुझे मालूम भी नहीं है। मेरे बैक, पेट और लोअर में इंजरी हुई है। खली भाई खुद आकर गए हैं। उनका कसूर नहीं है। मुझे तो उससे डर लगने लगा है। पागल है वह, लेकिन मैं उससे बदला चाहती हूं... उसने मुझे पटका है।'
View this post on InstagramA post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
View this post on InstagramThanks love u my friend Jesus Christ I love you forever
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
इसके बाद राखी ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इस हादसे के पीछे किसकी किसकी साजिश है। मैं बाबा राम रहीम के एरिया में थी। ऐसे में यह उसका षड्यंत्र है या फिर तनुश्री दत्ता का षड्यंत्र है, यह पता नहीं। मुझे तो मारपीट का अंदाजा ही नहीं था।' इस सवाल पर कि जनता इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रही है, उन्होंने कहा, 'राखी सावंत मर भी जाएगी तो भी लोगों को पब्लिसिटी स्टंट लगेगा। राखी और खली को क्या पब्लिसिटी की जरूरत है?'
Published on:
14 Nov 2018 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
