23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने राखी सावंत को कंधे पर उठाकर पटका, रीढ़ की हड्डी में आई चोट..चलने-फिरने में आ रही है दिक्कत

रविवार को राखी और रोबेल की फाइट पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हुई थी।

2 min read
Google source verification
rakhi

महिला ने राखी सावंत को कंधे पर उठाकर पटका, रीढ़ की हड्डी में आई चोट..चलने-फिरने में आ रही है दिक्कत

नई दिल्ली। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत काफी मुसीबतों में हैं। आमतौर पर राखी अपने बयानों और अजीबो-गरीब परफॉर्मेंस की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग ही है। दरअसल राखी सावंत को सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप में रोबेल नाम की एक महिला पहलवान ने फाइट करने का चैलेंज दिया था, जिसे राखी से स्वीकार कर लिया था। शायद राखी को इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि रोबेल के साथ होने वाली फाइट उन्हें कितनी महंगी पड़ने वाली है।

रिंग में फाइट के दौरान रोबेल ने राखी सावंत को उठाकर बुरी तरह से पटक दिया। रोबेल ने राखी को पटकने से पहले अपने कंधे पर उठा लिया था, जिसके बाद उन्होंने पूरा ज़ोर लगाकर उन्हें नीचे पटक दिया। रोबेल द्वारा पटके जाने के बाद राखी को चोट आई है, उनकी कमर बुरी तरह से चोटिल हुई है। चोटिल होने के बाद राखी सावंत करीब पांच मिनट तो रिंग में ही दर्द से कराहती रहीं, क्योंकि किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि राखी को हुआ क्या है? लेकिन जैसे ही राखी के चोटिल होने का अंदाज़ा लगा, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि राखी की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है।

रविवार को राखी और रोबेल की फाइट पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हुई थी। इस फाइट को देखने के लिए पूरा स्टेडियम दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। बता दें कि राखी और रोबेल की फाइट देखने के लिए भारत के अंतर्राष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली के साथ-साथ और भी कई बड़े खिलाड़ी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि राखी के साथ मैच का कोई प्री-प्लान नहीं था। दरअसल रोबेल ने रिंग में आकर स्थानीय महिलाओं को फाइट के लिए चैलेंज किया था। रोबेल ने कहा कि यदि किसी महिला में इतनी हिम्मत है तो उनसे फाइट कर ले। रोबेले के इस चैलेंज को राखी ने स्वीकार किया और रिंग में पहुंच गई थीं।