26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक ‘वैम्पायर’ बन गई 22 साल की ये लड़की, ब्वॉयफ्रेंड का किया ऐसा हाल

रूस के नोवोसिबिर्स्क सिटी में कोर्ट ने एक लड़की को अपने प्रेमी पर चाकू से वार करने पर उसे ढाई साल की सजा सुनाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 19 Nov 2018, 2:28 PM IST

omg

अचानक 'वैम्पायर' बन गई 22 साल की ये लड़की, ब्वॉयफ्रेंड का किया ऐसा हाल

नई दिल्ली: रूस के नोवोसिबिर्स्क सिटी में कोर्ट ने एक लड़की को अपने प्रेमी पर चाकू से वार करने पर उसे ढाई साल की सजा सुनाई है। साथ ही करीब साढ़े तीन लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। मामला फरवरी का है, जब लड़की ने पहली ही मुलाकात में अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ऐसी हरकत की थी।

सुबह होते ही लड़की में हुआ खौफनाक बदलाव

रूस के नोवोसिबिर्स्क सिटी में रहने वाली 22 साल की Tirskaya की सोशल मीडिया पर एक लड़के से दोस्ती हुई थी। मुलाकातें बढ़ी और धीरे—धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा। सब ठीक चल रहा था, लेकिन वो सुबह लड़के लिए किसी भयानक सपने सी रही, जब दोनों पहली बार एक साथ हमबिस्तर हुए। अचानक Tirskaya के हाव—भाव बदल गए। उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड से कहा कि वह टीवी सीरियल वैम्पायर डायरीज की एक्ट्रेस Elena Gilbert की तरह एक 'वैम्पायर' है और अब उसे मरना पड़ेगा।

बाथरूम से निकलते ही सीने पर किया चाकू से वार


अपनी गर्लफ्रेंड की ये बातें सुनकर लड़का बेहद घबरा गया और घर जाने के लिए गुहार लगाने लगा। उसने कहा कि वह सुपरनेचुरल बातों पर विश्वास नहीं करता है। इसके बाद वह बाथरूम में नहाने चला गया, लेकिन जैसे ही वह बाहर निकला Tirskaya ने चाकू से उसपर हमला कर दिया। उसने लड़के के सीने में चाकू से कई वार किए, जिसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गया। वह मदद के लिए बाहर भागा और लोगों से मदद की गुहार लगाई।

कोर्ट ने सुनाई सजा

लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लड़के को इलाज के बाद बचा लिया गया। मामले में कोर्ट ने Tirskaya को दोषी मानते हुए ढाई साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा करीब साढ़े तीन लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग