पति और पत्नी के बीच तालमेल नहीं होता तो यह रिश्ता टूटने की कगार पर भी आ जाता है। कई बार दोनों के बीच रिश्ता टूटने की वजह 'धोखा' बनता है। पति के दूसरी महिला के साथ अफेयर से परेशान पत्नी ने बदला लेने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
इंसान के जीवन में वैसे तो सभी रिश्ते महत्वपूर्ण होते है। लेकिन पति और पत्नी का रिश्ता बहुत खास होता है। इन दोनों का रिश्ता विश्वास की डोर पर टिका होता है। पत्नी और पत्नी का एक गाड़ी के दो पहिए की तरह होते है। जब तक दोनों साथ जीवन की गाड़ी चलते रहेगी। अगर दोनों में एक को भी कुछ होता जाता है वह गाड़ी वही रूक जाती है। पति और पत्नी के रिश्ते में दरार आने के कई कारण हो सकते है। लेकिन धोखा इस रिश्ते तोड़ देता है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के चक्कर में लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी खराब कर लेते हैं। प्यार में धोखा मिलने के बाद बहुत सारी महिलाएं अपने पति को सबक सिखाने के लिए कई तरह के प्लान तैयार करती है। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जो अपने धोखेबाज पति से ऐसे बदला लिया जिसके बारे में जानकर पति देव के होश उड़ गए।
प्यार के बदले मिली बेवफाई
एक रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस की रहने वाली जैमिली मार्गरिटा गाल्वेज अपने पति से प्यार करती थी। वह हर समय अपने पति की हर चीज का ख्याल रखती थी। जैमिली खुद से पहले अपने पार्टनर की ख्याहिश पूरी करती थी। लेकिन उसको प्यार में बदले में धोखा मिला। कोई भी महिला सब कुछ बर्दास्त कर सकती है। लेकिन पति की बेवफाई सहन नहीं कर सकती है। जैमिली के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसके पति ने दूसरी औरत के लिए उसको छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें - सास के पेट में पल रहा है दामाद का बच्चा, पहले से थी आठ बच्चों की मां
अनोखे तरीके से लिया बदला
अक्सर प्यार के बदले धोखा मिलने के बाद महिलाए अंदर से टूट जाती है। वहीं कुछ ऐसी भी होती है जो अपने पार्टनर से बदला भी लेती है। जैमिली ने भी अपने पति को सबक सिखाने के लिए अनोखा तरीका निकला। उन्होंने अपेन धोखेबाज पति को बदला लेने के लिए जो तरीका आजमाया, उसे जानकर पति के होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें - पाताल लोक! जमीन से 3 हजार फीट नीचे बसे इस गांव में लोग जी रहे हैं ऐसी जिंदगी
फेसबुक पर बेच दिया पति का सारा सामान
बेवफा पति को सबक सिखाने के लिए जैमिली ने उसका सारा सामान ऑनलाइन बेच दिया। जब जैमिली के पति ने रिश्ता तोड़ दिया था तो वह कुछ कर नहीं सकती थी। ऐसे में जैमिली ने घर जाकर रोने के बजाय अपना फेसबुक अकाउंट खोला और लाइव हो गई। इसके बाद जैमिली धोखेबाज पति का सारा कीमती सामान निकालकर फेसबुक लाइव पर ही बेचने लगी।
यह भी पढ़ें - यह है दुनिया की सबसे बड़ी और खतरनाक गुफा, डरावनी आवाजें सुन खड़े हो जाते हैं रोंगटे
महंगे कपड़ों से लेकर ब्रांडेड जूतों का कलेक्शन
जैमिली के पति के पास ज्यादातर ब्रांडेड चीजें थीं। जैमिली के पति के पास महंगे कपड़ों से लेकर ब्रांडेड जूतों का कलेक्शन था। उसके पास लिमिटेड एडिशन वाले जूते थे। हालांकि जैमिली ने फेसबुक वीडियो के कैप्शन में यह लिखा कि इन सामानों को खरीदने जा रहे लोग थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि ये सामान श्रापित हैं। यह वीडियो वायरल होने के यूजर्स महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर महिला को अलग अलग सलाह भी दे रहे है।