1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी की खुशी के लिए 50 की उम्र में उठाया जोखिम, सास के पेट में दामाद का बच्चा

पेरेंट्स अपने बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी कर गुजरते है। हाल ही में एक 50 वर्षीय महिला अपने बेटी की खुशी के लिए जोखिम भरा कदम उठाया है। बेटी की खुशी के लिए अपनी कोख में दामाद के बच्चों को पाल रही है। बताया जा रहा है कि अगले महीने में वह इस बच्चे को जन्म देने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 11 May 2022, 5:45 PM IST

woman pregnant

woman pregnant

हर माता पिता अपनी संतान की खुशी चाहते है। अपने बच्चों की खुशी की लिए पेरेंट्स कई बार जोखिम तक उठा लेते है। अक्सर देखा जाता है कि शादी के बाद भी अपनी बेटी को कई प्रकार से माता पिता मदद करते रहते है। कोई आर्थिक रूप से सहयोग करता है तो मकान या नौकरी दिलाकर बेटी की मदद करते है। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जो अपनी बेटी की खुशी के लिए अपनी कोख में दामाद के बच्चों को पाल रही है। अमेरिका के उटाह में रहने वाले 50 साल की एलिस के पेट में अपने दामाद का बच्चा पल रहा है। एलिस अपने बेटी कैटलीन की खुशी के लिए इस उम्र में वह यह जोखिम उठाने से नहीं हिच रही है। आइए जानते है कि 50 साल की उम्र में महिला ने अपने बेटी के लिए ऐसा क्यों किया।

बेटी के लिए 50 वर्षीय मां बनी सरोगेट
एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 साल को कैटलीन स्जोग्रेन नाम की कंडीशन है। जिसकी वजह से वह कभी भी मां नहीं बन सकती। हालंकि, इससे ग्रसित होने से पहले कैटलीन का एक बेटा भी है। पचास साल की एलिस अपनी बेटी को मां का सुख देने में मदद कर रही है। एलिस अपनी 24 साल की बेटी कैटलीन की सरोगेट बनी है।

आईवीएफ के जरिए हुई प्रेग्नेंट
एलिस ने आईवीएफ के जरिए गर्भधारण किया है। बताया जा रहा है कि वह मई में बच्चे को जन्म देने वाली है। टेक्सास में रहने वाली कैटलीन 2019 में इस बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी की वजह से वह प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही थी।

यह भी पढ़ें - हर 3 साल में तलाक लेकर फिर एक दूसरे से ही शादी कर लेता है ये कपल, वजह जानकर रह जाएंगे दंग



एलिस के पहले से थे आठ बच्चे
बता दें कि एलिस के पहले से आठ बच्चे हैं। लेकिन जब उसे पता चला कि उसकी बेटी अब मां नहीं बन सकती है तो उन्होंने यह कदम उठाया है। अब ममता का फर्ज निभाते हुए खुद की बेटी के बच्चे को गर्भ में पाल लिया।

यह भी पढ़ें - यह है दुनिया की सबसे बड़ी और खतरनाक गुफा, डरावनी आवाजें सुन खड़े हो जाते हैं रोंगटे


बेटी और दामाद रख रहे है सास का ख्याल
कैटलीन और उसके पति एलिस के इस फैसले से काफी खुशी है। जल्द ही अपने घर में एक नए मेहमान की एंट्री होने वाली है। परिवार के सभी लोग उस खुशी का इंतजार कर रहे है। फिलहाल इन दिनों कैटलीन अपने पति के साथ मिलकर मां का विशेष ध्याल रख रही है। उटाह में एलिस खेती करती है।