हॉट ऑन वेब

‘गंदे’ वीडियो देख ये फरमाइश करता था पति, महिला बोली- एेसा तो कभी जिंदगी में नहीं सोचा था

एक विवाहिता ने शादी के महज पांच महीने बाद ही पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

1 minute read
Sep 03, 2018
'गंदे' वीडियो देख ये फरमाइश करता था पति, महिला बोली- एेसा तो कभी जिंदगी में नहीं सोचा था

नई दिल्ली: शादी के बाद एक लड़की, जो अपना घर—परिवार सब छोड़कर एक ऐसे शख्स के साथ रहने चली जाती है जिसे वह ठीक से जानती तक नहीं। ये मानकर की अब वही उसका सबकुछ है। उसे सात जन्मों का साथी मानकर उसके हर दुख को अपना बना लेती है और हर सुख देने की कोशिश करती है। लेकिन, उसे क्या पता होता है कि यही शख्स उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन जाएगा। जी हां, एक लड़की की साथ भी कुछ ऐसा हुआ। शादी के महज पांच महीने ही बीते थे कि वह अपनी पत्नी से ऐसी फरमाइश करने लगा कि जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं।

मोबाइल पर विडियो देखते हुए संबंध बनाने की करता था मांग

ये भी पढ़ें

खुलेआम ये ‘गंदा’ काम करती दिखी स्कूली छात्रा, देखकर उड़ जाएंगे होश


दरअसल, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक विवाहिता ने शादी के महज पांच महीने बाद ही पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने कहा कि शुरू—शुरू में पति अक्सर मोबाइल में वीडियो देखते हुए संबंध बनाने की मांग करता था। मना करने पर वह टॉर्चर करता था।

कहता था- दोस्तों को भी खुश करो, आैर...

शादी के कुछ दिन बाद से ही वह अपने दोस्तों को खुश करने की फरमाइश करने लगा। वह उसे अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए पेश करना चाहता था। शुरुआत में तो वह इस घिनौनी फरमाइश को टालती रही, लेकिन आखिर में वह अपने मायके लौट गई।

चोरी से बनाए अश्लील वीडियो, अब दे रहा वायरल करने की धमकी


पत्नी ने कहा है कि पति ने चोरी छुपे उसके अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लिया है। इसके बाद से लगातार उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। बता दें, महिला की शिकायत पर आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

11 साल के बेटे को नहला रही थी मां, अचानक इस अंग में दिखी ऐसी चीज कि…

Published on:
03 Sept 2018 11:16 am
Also Read
View All