26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलेआम ये ‘गंदा’ काम करती दिखी स्कूली छात्रा, देखकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की ड्रेस पहले एक लड़की सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाती नजर आ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 1 Sep 2018, 5:28 PM IST

omg

खुलेआम ये 'गंदा' काम करती दिखी स्कूली छात्रा, देखकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: मार्डन हो रहे इस देश में लड़कियां हर क्षेत्र में बाजी मार रहीं हैं वहीं, चाहें वह अच्छा हो या बुरा। जी हां, ऐसी इसलिए कहना पड़ रहा है कि लड़कों को टक्कर देने के लिए लड़कियां कुछ भी करने को तैयार है। इसमें सबसे पहले नंबर आता है सिगरेट पीना, जिसे लड़कियां अपना स्वैग मानती हैं। बता दें, इस मामले में टीनएजर्स सबसे आगे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की ड्रेस पहले एक लड़की सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाती नजर आ रही है।

साथ छात्र ने वीडियो बनाकर किया वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा ता है कि एक लड़की जो स्कूल की ट्रेस पहने है और मजे से सिगरेट पी रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू का है। यह छात्रा कुल्लू व मंडी की सीमा पर स्थित एक सरकारी स्कूल की है। वीडियो में कुछ आैर भी छात्र मौजूद हैं, जो वीडियो बना रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं में से किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग उड़ता पंजाब की तर्ज पर 'उड़ता हिमाचल' के नाम से भी शेयर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब कुल्लू घाटी का माहौल भी बाहरी राज्यों से आ रहे नशे के कारण खराब हो रहा है। हालांकि, इससे निपटने के लिए पुलिस प्रशासन भी अभियान चलाए हुए है, लेकिन उसके बाद भी नशा कर रहे युवाओं के वीडियो आने का क्रम रुक नही रह है।

क्लास में शराब पीते पकड़ी गई थी छात्रा

बता दें, बीते दिनों पंजाब से ही एक केस सामने आया था जब स्कूल की एक छात्रा को टीचर ने क्लास में सबसे पीछे बैठकर शराब पीते हुए पकड़ लिया था। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी, जिसके बाद पता चला था कि उसके पिता एक रेस्टोरेंट में काम करते थे और वहां पर बची हुई शराब को घर ले आते थे। इसी वजह से छात्रा को शराब की लत लग गई थी।