10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 साल के बेटे को नहला रही थी मां, अचानक इस अंग में दिखी ऐसी चीज कि…

पंजाब के बटाला में एक 11 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। बच्चे के साथ स्कूल बस के ड्राइवर ने इस इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

2 min read
Google source verification
rape

11 साल के बेटे को नहला रही थी मां, अचानक इस अंग में दिखी ऐसी चीज कि...

नई दिल्ली: मासूम बच्चों से चाहें वह लड़की हो या लड़का, यौन अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज नए-नए केस सामने आ रहे हैं। एेसे केस जो दिमाग को झकझोर कर रख दें। जी हां, एक दिन पहले ही बिहार में बाल बौक्ष भिक्षुओं के साथ कुकुर्म और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद अब पंजाब के बटाला में एक 11 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। बच्चे के साथ स्कूल बस के ड्राइवर ने इस इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां उसे नहला रही थी और वह नीचे नहीं बैठ पा रहा था। जब मां ने इसके पीछे की वजह जाननी चाही तो उसके होश उड़ गए।

प्राइवेट पार्ट से निकल रहा था खून

जानकारी के मुताबिक, 11 साल का बच्चा बस से स्कूल जाता था। इसी दौरान 60 साल के बुजुर्ग ड्राइवर ने उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि स्कूल बस के ड्राइवर ने ब्लैकमेल करके 15 दिन तक बच्चे से कुकर्म किया।

वजह पता चलते ही चकरा गया मां का माथा

बता दें, बच्चे के साथ कुकर्म की घिनौनी हरकत का खुलासा तब हुआ जब उसकी मां उसे नहला रही थी। इस दौरान बच्ची बाथरूम की फर्श पर बैठ नहीं पा रहा था। पहले तो मां को माजरा समझ नहीं आया, लेकिन जब उसने इसके पीछे की वजह जानने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट की ओर देखा तो उसका माथा चकरा गया। दरअसल, बच्चे के प्राइेवट पार्ट से खून निकल रहा था। पीड़ित बच्चे की मां ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीड़ित बच्चे की माता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि अभी आरोपी की गिफ्तारी नहीं हो सकी है।