
दुनियाभर में भारतीय अपने हुनर और प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे ही भारतीय इंजीनियर ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है। दरअसल पत्नी के साथ छुट्टियां बिताने के लिए शख्स को 2-सीटर एयरोप्लेन किराए पर लेना पड़ता था। ऐसे में उसका समय और धन दोनों ज्यादा खर्च हो रहा था। लिहाजा इस शख्स ने घर में एयरोप्लेन बना डाला। खास बात यह है कि अब इस एयरोप्लेन में ये शख्स अपने परिवार के साथ दुनियाभर की सैर कर रहा है। मूल रूप से केरल के रहने वाले अशोक अलीसेरिल थामारक्षन आमतौर पर अपनी पत्नी के साथ घूमने के लिए दो सीटर प्लेन किराए पर लेते थे। लेकिन बच्चे होने के बाद उनका परिवार बढ़ गया, ऐसे में उन्होंने घर पर ही चार सीटर प्लेन बना दिया।
लंदन में शिफ्ट हो गए अशोक
केरल के अलाप्पुझा के रहने वाले अशोक, पूर्व एमएलए ए वी थामारक्षन के बेटे हैं। 38 वर्षीय अशोक ने Palakkad Engineering College से बीटेक किया है। इसके बाद 2006 में मास्टर डिग्री के लिए वह लंदन चले गए और वहीं शिफ्ट हो गए।
पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर
अशोक एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। मौजूदा समय में वे एक नामी मोटर कंपनी में काम कर रहे हैं। अशोक के मुताबिक जब तक दो सीटर प्लेन रेंट पर लेना पड़ता था तो दिक्कत नहीं आती थी, लेकिन चार सीटर प्लेन जल्दी मिलता नहीं था। ऐसे में सोचा क्यों ना किराए की बजाए अपना ही प्लेन बना लिया जाए।
यह भी पढ़ें - Google का इस्तेमाल तो आप रोज करते होंगे, क्या आप जानते हैं गूगल का फुल फॉर्म क्या है?
एयरोप्लेन बनाने में आया कितना खर्च?
अशोक को यह प्लेन बनाने में करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए का खर्च आया। यही नहीं उन्होंने इस प्लेन को घर में ही करीब 18 महीनों की कड़ी मेहनत के बाद बना लिया। इस छोटे से प्लेन की मैक्सिमम रफ्तार 200km/hr है। प्लेन के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 180 लीटर है।
प्लेन को दिया बेटी का नाम
अशोक ने अपनी बेटी के नाम पर इस प्लेन का नाम G-Diya रखा है। अब इस प्लेन से 4 लोगों का यह परिवार अलग-अलग जगहों पर घूमने जाया करता है। यूरोप के कई देशों में अशोक अपने परिवार के साथ अब तक ट्रैवल कर चुके हैं।
कोरोना काल में मिला ज्यादा वक्त
अशोक ने बताया कि उनके पास पायलट का लाइसेंस भी हैं। अशोक की पत्नी अभिलाषा ने कहा- अशोक ने पिछले दो सालों तक कड़ी मेहनत की है खास तौर पर कोरोना कल के चलते उन्हें इस पर काम करने में ज्यादा समय मिला।
लॉकडाउन में जमा किए पैसे
अशोक की पत्नी अभिलाषा ने बताया कि, हमने लॉकडाउन के दौरान ही पैसे जमा करना शुरू किए थे। शुरुआती महीनों में ही हमने अच्छी खासी सेविंग कर ली थी।
घर के कंपाउंड में ही काम शुरू किया
स्लिंग एयरक्राफ्ट नाम की एक जोहान्सबर्ग-बेस्ड कंपनी Sling TSI एयरोप्लेन लॉन्च कर रही थी, अशोक ने इस प्लेन के बारे में जानकारी इकट्ठा की और किट ऑडर कर दिया। घर के कंपाउंड में ही काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, ब्रिटेन में कंपनियां असेंबली किट प्रोवाइड करवाती हैं।
यह भी पढ़ें - Pink Diamond: अंगोला में मिला 300 साल का सबसे बड़ा गुलाबी हीरा, 170 कैरेट के डायमंड को The Lulo Rose दिया नाम