हॉट ऑन वेब

बेडरूम में एेसे डांस का वीडियो अपलोड करना लड़की के लिए बना आफत, मिली ये सजा

ईरान में एक लड़की को इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड अपने डांस का वीडियो अपलोड करना भारी पड़ गया।
2 min read
Jul 09, 2018
viral video
बेडरूम में एेसे डांस का वीडियो अपलोड करना लड़की के लिए बना आफत, मिली ये सजा

नई दिल्ली: ईरान में एक लड़की को इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड अपने डांस का वीडियो अपलोड करना भारी पड़ गया। उन्हें धार्मिक भावनाएं आहत करने अौर ईरान के कानून तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अब उनके सपोर्ट में काफी महिलाएं सामने आ गई हैं। बता दें, वे अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभियान चला रही हैं।

अब तक 300 से ज्यादा वीडियो शेयर कर चुकी हैं मैदेह

डांस के वीडियो पोस्ट करने वाली युवती का नाम मैदेह होजाबरी है। मैदेह ने इंस्टाग्राम पर अब तक 300 से ज्यादा वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में बिना हिजाब के बिना नजर आ रही हैं। उन्हें करीब 52 हजार लोग फॉलो करते हैं।

सपोर्ट में सड़क पर उतरी महिलाएं

मैदेह को धार्मिक भावनाएं आहत करने अौर ईरान के कानून तोड़ने का आरोप में अरेस्ट कर लिया गया है। मैदेह की गिरफ्तारी के विरोध में काफी महिलाएं सड़क पर उतर आईं। वे अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभियान चला रही हैं।

देश में सोशल मीडिया हो सकता है बैन

जानकारी के मुताबिक, ईरान पुलिस मैदेह के वीडियो ब्लॉक करने और उनके नाम पर इंस्टाग्राम पर चल रहे पैरोडी अकाउंट को बंद कराने की तैयारी में है। यही नहीं देश में सोशल मीडिया को बैन करने पर भी विचार किया जा रहा है।

ईरान में महिलाओं का डांस करना बैन


बता दें, ईरान में महिलाओं के डांस करने पर बैन है। हालांकि, पहले बच्चों को स्कूल में डांस सिखाया जाता था। लेकिन, 1979 में इस्लामी क्रांति के बाद कानून बदला और डांस करना सबसे बड़ा जुर्म हो गया। ईरान के लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह अनुचित है और महिलाओं के अधिकारों का हनन है। इसी वजह से ईरान में एक युवती मैदेह होजाबरी लगातार डांस के वीडियो अपलोड कर अभियान चला रही हैं।

Published on:
09 Jul 2018 04:08 pm