हॉट ऑन वेब

103 साल की उम्र में बुजुर्ग ने किया ऐसा कारमाना, VIDEO देख रह जाएंगे दंग

अक्सर देखा जाता है कि बुढ़ापे में इंसान दूसरों पर आश्रित हो जाता है। इस उम्र के पड़ाव में शरीर में शक्ति नहीं रहती और कमजोरी महसूस होती है। लेकिन आज आपको ऐसे बुजुर्ग के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2020, 2:53 PM IST
guinness-world-record
guinness-world-record

अक्सर देखा जाता है कि बुढ़ापे में इंसान दूसरों पर आश्रित हो जाता है। इस उम्र के पड़ाव में शरीर में शक्ति नहीं रहती और कमजोरी महसूस होती है। लेकिन आज आपको ऐसे बुजुर्ग के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। 103 वर्षीय अल्फ्रेड अल ब्लाशके ने ऐसा कारनामा किया है जिसके चर्चा हर तरफ हो रही है। अल्फ्रेड ने इस उम्र में 14,000 फीट की ऊचाई से छलांग लगाकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

तीन साल पहले किया था वादा
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंस से हाल ही इसकी एक VIDEO जारी किया है। ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के अनुसार, साल 1917 में जन्मे अल्फ्रेड ने 103 साल की इस उम्र में ‘ओल्डेस्ट टैंडम पैराशूट जंप (मेल)’ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इस कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि 2017 में उन्होंने अपने 100वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार स्काइडाइविंग की थी। इस दौरान उन्होंने एक वादा किया था कि जब उनके जुड़वां पोते ग्रेजुएट हो जाएंगे तब यह दादाजी इस तूफानी कारमाने को फिर से दोहाराएंगे।

193 किमी की रफ्तार से आए नीचे
अल्फ्रेड ने जब छलांग लगाई तो वह 193 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 6 हजार फीट तक नीचे आए। इस डाइव में उनका 5 मिनट का समय लगा। इस पर अल्फ्रेड ने कहा कि इस दौरान उनको बड़ा मजा आया, सब कुछ बढ़िया रहा। स्काईडाइव स्पेसलैंड के मैनेजर थॉमस ह्यूजेस ने कहा कि अल्फ्रेड ने 14,000 फीट की ऊचाई पर उड़ रहे विमान से छलांग लगाई है और इसके साथ ही उन्होंने अपना तीन साल पहले का वादा भी पूरा कर लिया है। उनका यह रिकॉर्ड ब्रेकिंग छलांग को देखने के लिए परिवार के लोग, मीडिया और अधिकारी मौजूद रहे।

Updated on:
6 Oct 2020, 2:53 PM IST
Published on: