27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NASA ने कैमरे में कैद किया टूटता तारा, देखे आश्चर्यजनक टाइम लेप्स वीडियो

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा समय-समय पर नई खोज करती रहती है। नासा इसकी जानकारी शेयर कर इसके बारे में बता रही है। हाल ही में एक नया वीडियो शेयर किया है। यह एक विस्फोटक करने वाले तारे का एक आश्चर्यनजक टाइम लेप्स वीडियो है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Oct 2020, 7:50 PM IST

Supernova

Supernova

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा समय-समय पर नई खोज करती रहती है। नासा इसकी जानकारी शेयर कर इसके बारे में बता रही है। हाल ही में एक नया वीडियो शेयर किया है। यह एक विस्फोटक करने वाले तारे का एक आश्चर्यनजक टाइम लेप्स वीडियो है। इस वीडिया को हबल टेलीस्कोप की मदद से कैद किया गया है। इसमें आपको एक एक्सप्लोडिंग स्टार (विस्फोट करने वाले तारे) नजर आ रहा है। 30 सेकंड की इस क्लिप में 70 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित आकाशगंगा में एक लुप्त होता सुपरनोवा नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े :— बच्चे ने नंगे पैर खेला जबरदस्त शॉट: लोगों ने कहा- छोटा सचिन तेंदुलकर, देखें शानदार वीडियो

यह भी पढ़े :— नशे में टल्ली लड़की 'वॉशिंग मशीन' में फंसी, फायर फाइटर्स को करनी पड़ी काफी जद्दोजहद

अंतरिक्ष में होने वाले एक तारे के सबसे बड़े विस्फोट को सुपरनोवा कहते है। तस्वीर में ब्लास्ट होते तारों को दिखाया गया है। तस्वीरें सुपरनोवा 2018 जीवी के लुप्त होती रोशनी को दर्शाता है। हबल ने सुपरनोवा 2018 जीवी के शुरुआती विस्फोट को रिकॉर्ड नहीं किया था। इसके साल तक तक लुप्त होती स्टार की लगातार तस्वीरें क्लिक की गई। 2018 से 2019 के बीच ली गई इन फोटो को एक टाइम लेप्स सीक्वेंस में सेट किया गया। जिसको नासा ने हाल ही में साझा की है। आपको बता दें कि विस्फोट करने वाला तारा 5 बिलियन सूर्य के समान चमकीला था। नासा ने इस वीडियो को 1 अक्टूबर को शेयर किया था। जिसको अब तक करीब पांच लाख लोग देख चुके है। इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे है और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है।