27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चे ने नंगे पैर खेला जबरदस्त शॉट: लोगों ने कहा- छोटा सचिन तेंदुलकर, देखें शानदार वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। सभी लोगों का दिल जीने वाले इस वीडियो को टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Oct 2020, 6:57 PM IST

Kid Playing Cricket

Kid Playing Cricket

क्रिकेट हर किसी को पसंद है और सभी लोग इस खेल को खेलना चाहता है। लेकिन हर कोई सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी की तरह चौके व छक्के नहीं मार सकता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। सभी लोगों का दिल जीने वाले इस वीडियो को टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह बच्चा शानदार शॉट लगाता नजर आ रहा है। इसको देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।

यह भी पढ़े :— नशे में टल्ली लड़की 'वॉशिंग मशीन' में फंसी, फायर फाइटर्स को करनी पड़ी काफी जद्दोजहद

उड़ना है तो पैरों में जूतों की जरूरत नहीं बल्कि इरादों में पंखों की जरूरत है
शानदार कमेंट्री करते हुए शेयर करते हुए आकाश चोपड़ा ने इस वीडियो के जरिए शानदार मैसेज भी दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो में नन्हा बालक नंगे पैर बल्लेबाजी करता नजर आ रहा है। वह आगे बढ़कर शाननदार शॉट खेल रहा है। पूर्व क्रिकेट ने इसको शेयर करते हुए लिखा, 'जूते नहीं हैं, कोई बात नहीं।' वीडियो में यह संदेश दिया गया है कि, 'अगर आपको उड़ना है तो पैरों में जूतों की जरूरत नहीं बल्कि इरादों में पंखों की जरूरत है।'

यह भी पढ़े :— इस होटल में सिर्फ शादी—शुदा जोड़ी की एंट्री, निकलते ही हो जाता है तलाक

सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है वीडियो
वीडियो में एक बच्चा कदमों का इस्तेमाल करते हुए एक जबरदस्त शॉट खेलता है। उसकी बल्लेबाजी के साथ कमेंट्री भी चल रहा है। कमेंटेटर कह रहा है- नन्हा सा ये खिलाड़ी। कदमों का इस्तेमाल… बढ़िया शॉट। इस वीडियो को 3 अक्टूबर को शेयर किया गया है। इसको अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 30 हजार से ज्यादा लाइक्स और 3 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। यूजर्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। कुछ लोग इस बच्चे को छोटा सचिन तेंदुलकर बुला रहे है।