हॉट ऑन वेब

गुरु ने किया 19 नवंबर को राशि परिवर्तन, इन राशि वालों के लिए है बहुत कठिन समय

गुरु ने भी 19 नवंबर को राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश किया है। बुध तथा मंगल मार्गी हो चुके है एवं शनि की मंगल के साथ युति बन गई है। ये घटनाएं सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ बड़ा असर अवश्य डालेंगी। जानिए इस घटना का किस राशि के लोगों पर क्या प्रभाव होगा।

3 min read
Nov 20, 2020

इस बार नवंबर माह बहुत ही विशेष महत्व वाला है। इस माह कई विचित्र खगोलीय घटनाएं हो रही हैं। गुरु ने भी 19 नवंबर को राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश किया है। बुध तथा मंगल मार्गी हो चुके है एवं शनि की मंगल के साथ युति बन गई है। ये घटनाएं सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ बड़ा असर अवश्य डालेंगी। जानिए इस घटना का किस राशि के लोगों पर क्या प्रभाव होगा। किनके लिए यह शुभ रहेगा और किन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है।

मेष
आने वाला समय उठापटक के साथ कार्य की सफलता देगा। राज्य पक्ष तथा कार्य से सम्बन्धित प्रभार बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए जल्दी ही गतिविधि में गति बढ़ेगी। नौकरीपेशा में कार्य के उतार-चढ़ाव से परेशानी महसूस होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को व्यावसायिक प्रबंधन में अवसर।

वृषभ
भाग्य से सम्बन्धित लाभ का मिला-जुला असर दिखाई देगा। धर्म के प्रति सुधार लाने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों के लिए हीरे की खदान से जुड़े कच्चे-पक्के माइन का क्षेत्र लाभ देगा। नौकरीपेशा में कार्य की रूप-रेखा तय करते हुए निर्देशन में आगे बढ़ेंगे। महिला -छात्रवर्ग को मेडिटेशन के क्षेत्र में अवसर मिलेगा।

मिथुन
खड़ाष्टकीय चन्द्रमा कार्य से सम्बन्धित वैचारिकता पर जोर देगा। परिवर्तन होगा। निवेश का कल्प बहुत शीघ्र सम्भव है। व्यापारियों के लिए बुध गुरुवार आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने वाले रहेंगे। नौकरीपेशा में अवसर मिलेगा। महिला-छात्रवर्ग को बाजार प्रबन्धन से जुड़े क्षेत्र में निजी अवसर मिलेंगे।

कर्क
समसप्तक चन्द्रमा प्रतिष्ठा तथा भाग्य की वृद्धि करवाएगा। पुरानी समस्याओं का निबटारा इस सप्ताह सम्भव है। धन वृद्धि के संकेत। व्यापारियों के लिए कार्य तथा परम्परागत हस्तशिल्प से सम्बन्धित विदेशी बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में इच्छित पद। महिला- छात्रवर्ग को नौका क्षेत्र में अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह
चन्द्रमा की विपरीत स्थिति अस्थिरता देगी। जरूरी निर्णय दो दिन टालने का प्रयास करें। जल्दी ही स्थिति में अनुकूलता प्राप्त होगी। निवेश के रास्ते भी खुलेंगे। व्यापारियों के लिए गुरू, शुक्रवार स्वर्ण, रत्न से सम्बन्धित क्षेत्र में बाहरी मांग से लाभ देंगे। नौकरीपेशा में उच्च प्रशासकीय जिम्मेदारी के योग।

कन्या
नवम-पंचम के चन्द्रमा से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आयेगी। सही निर्णय लेने में परेशानी होगी। आने वाला समय धैर्य रखने वाला होगा। व्यापारियों के लिए अतिरिक्त निवेश करने से बचने का समय है। नौकरीपेशा में संगठनात्मक अवसर मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को बी.पी.ओ. क्षेत्र में अवसर।

तुला
सम्पत्ति की प्राप्ति का समय है। वाहन, भूमि, भवन में निवेश के साथ नए स्थान पर प्रवेश का समय है। समय बहुत कुछ अनुकूल रहेगा। अन्यत्र प्रयास लाभकारी रहेंगे। व्यापारियों के लिए चांदी तथा एंटिक्स में लाभ। नौकरीपेशा में इच्छित पद तथा सफलता की प्राप्ति के योग। महिला-छात्रवर्ग को निजी क्षेत्र में अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक
भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लम्बित प्रकरण में सफलता की प्राप्ति होगी। नए सिरे से सम्बन्धों पर ध्यान देना शुरू करेंगे। कार्य का आर्थिक लाभ भी मिलेगा। व्यापारियों के लिए खाद क्षेत्र में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठ अधिकारियों से मदद। महिला-छात्रवर्ग को राज्य स्तरीय सेवा में अवसर मिलेंगे।

धनु
रुके धन की प्राप्ति का समय है। कृषि से सम्बन्धित फसलों पर फोकस करने का प्रयास करेंगे। सम्भवत: पक्षकारी निवेश की योजना भी बनेगी। व्यापारियों के लिए खरीफ से सम्बन्धित मण्डी का चलित सौदा लाभ देगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को राजपत्रित पदों के अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं।

मकर
राशि पर चन्द्रमा का गोचर गम्भीरता देगा। हां और ना के बीच में दुविधा की स्थिति बनेगी। मंगलवार के बाद विशेष कार्य हाथ में लेंगे। व्यापारियों के लिए आर्थिक पक्ष चिन्तनीय रहेगा। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को ऑटोमेशन में अर्द्धशासकीय अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ
बारहवां चन्द्रमा मानसिक क्लेश देगा। बुधवार से कार्य तथा पारिवारिक दृष्टिकोण में परिवर्तन आयेगा। कुछ समय लाभप्रद आसार बन सकते हैं। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग से जुड़े वाहनों का क्षेत्र लाभ के रास्ते खोलेगा। नौकरीपेशा को एविऐशन और महिला-छात्रवर्ग को कैमिकल लाइजेनिंग के क्षेत्र में अवसर प्राप्त होंगे।

मीन
अपनी बात को विशेष स्थितियों में रखने का प्रयास करेंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आगे बढऩे का अवसर मिलेगा। मांगलिक कार्य के लिए सकारात्मक अवसर मिलेंगे। व्यापारियों के लिए खुले बाजार से चुनौती मिलेगी। नौकरीपेशा में विभागीय प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला-छात्रवर्ग को भौमिकी से जुड़े क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होने के आसार बन रहे हैं।

Updated on:
20 Nov 2020 02:51 pm
Published on:
20 Nov 2020 02:36 pm
Also Read
View All