हॉट ऑन वेब

लॉकडाउन में ड्रोन को देख पेड़ के पीछे जा छिपा शख्स..देखें Viral Video

पुलिस ड्रोन ( Drone ) कैमरे की मदद से उन लोगों पर करीबी नज़र रख रही है जो लॉकडाउन के बावजूद घर के बाहर झुंड बनाकर बैठे हैं या घूम रहे हैं।

less than 1 minute read
Drone

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( coronavirus ) के तेजी से बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए पूरे भारत को 21 दिन के लिए लॉकडाउन ( Lockdown ) किया गया है। सरकार इस दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है ताकि ये संक्रमण ज्यादा लोगों को अपना शिकार न बनाए।

हर राज्य की सरकार लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। लेकिन फिर भी कई लोग ऐसे है जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहें। इन्हीं लोगों को सबक सिखाने के लिए केरल पुलिस ( Kerala Police ) ने गजब की तरकीब अपनाई है।

केरल पुलिस ने कई ड्रोन तैनात किए हैं, ताकि उन लोगों को पकड़ा जा सके जो बेवजह बिना किसी जरूरत के अपने घरों से बाहर टहल रहे है। केरल पुलिस ( Kerala Police ) ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, जहां ड्रोन को देखकर लोग घर की तरफ भागते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से उन लोगों पर करीबी नज़र रख रही है जो बाहर झुंड बनाकर बैठे हैं या घूम रहे हैं। पुलिस फोटोग्राफ के जरिए बाहर घूम रहे लोगों पर कार्रवाई कर रही है। केरल के अलावा कई शहरों में पुलिस ड्रोन का सहारा ले रही है ताकि लोगों को नियमों की अनदेखी न करें।

Published on:
08 Apr 2020 02:17 pm
Also Read
View All