नॉर्थ कोरिया अपने अजीबोगरीब नियम-कानून को लेकर दुनियाभर में काफी मशहूर है। यहां स्थानीय लोग पर कपड़े, हेयरस्टाइल से लेकर सामान का प्रयोग करने पर कई प्रकार की पाबंदिया लगाई गई है। इन नियमों का उल्लघंन करने पर लोगों को दर्दनाक सजा दी जाती है।
नॉर्थ कोरिया का नाम लेते ही किम जोंन उन की छवी दिमाग में आ जाती है। किम जोंन अपने कारनामों की वजह से दुनियाभर में मशहूर है। स्थानीय लोगों के अलावा दुनिया के कई देशों में किम जोंन का काफी खौफ भी है। किम जोंग उन के राज में दक्षिण कोरिया में कई अजीबोगरीब नियम-कानून बने हुए है जो दुनिया के अन्य लोगों को हैरान कर देते है। यह तो सभी जानते है कि किम अपनी तानाशाह के लिए जाना जाता है। किम की मर्जी के बिना नॉर्थ कोरिया में एक पत्ता भी नहीं हिलता है। उन्होंने स्थानीय लोगों के लिए कुछ ऐसे नियम बना रखे है जो अब तक किसी अन्य देश में नहीं देखे गए। आपको आपको कुछ ऐसे ही नियमों के बारे में बताने जा रहे है, जिनका उल्लघंन करने पर लोगों को कड़ी सजा भुगतनी पड़ती है।
बिना इजाजत नहीं खरीद सकते लैपटॉप
दक्षिण कोरिया में सरकार की अनुमति के बिना कोई भी लैपटॉप नहीं खरीद सकता है। किम सरकार की इजाजत बिना लैपटॉप खरीदने पर पाबंदी है। बता दें कि नॉथ कोरिया में लैपटॉप काफी महंगे है और खरीदना काफी मुश्किल है। नियम तोड़ने वालों को दर्दनाक सजा दी जाती है।
नीली जींस पहने पर पांबदी
नॉर्थ कोरिया के लोग नीली जींस नहीं पहन सकते है। सरकार ने इस पर रोक लगा रही है। नॉथ कोरिया के किम का मानना है कि ये रंग अमेरिका के पूंजीवाद का प्रतिनिधित्व करता है।
साउथ कोरिया के सामान पर रोक
नॉर्थ कोरिया के लोग साउथ कोरिया की चीजों का इस्तेमाल नहीं करते। इसके अलावा फैशन, फिल्म और संगीत से भी दूर रहने की चेतावनी दी जाती है। यदि कोई साउथ कोरिया की चीजों का इस्तेमाल करता है तो उसे सजा भी दी जाती है। क्योंकि वह सबसे बड़ा दुश्मन है।
यह भी पढ़ें- अनोखा क्लीनिक! अजीबोगरीब कपड़ों में रहता है स्टाफ और डॉक्टर
हेयरस्टाइल पर रोक
यहां पर हेयरस्टाइल को लेकर भी प्रकार की पांबदी होती है। स्थानीय लोगों को सरकार द्वारा बताई गई हेयरस्टाइल रखनी होती है। खबरों के अनुसार महिलाएं केवल 15 हेयर स्टाइल में से एक स्टाइल ही रख सकती है। यदि अविवाहित महिलाओं को बाल छोटे ही रखना होता है। सरकार के जरिए बताई गई हेयर स्टाइल के अलावा कोई हेयर स्टाइल रखी जाती है तो उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- ब्रिटेन के इस शख्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 1000 इंसानों और 50 घोड़ों को पछाड़ा
28 वेबसाइट और 4 टीवी चैनल
नॉर्थ कोरिया के लोग केवल 28 वेबसाइट ही ब्राउज कर सकते हैं। इसके अलावा नॉथ कोरिया में सिर्फ 4 ही टीवी चैनल है। चारों टीवी चैनल राज्य के स्वामित्व वाले हैं और दिन के वक्त से लेकर प्राइम टाइम तक चलते हैं।