हॉट ऑन वेब

तेंदुए ने किया हमला तो पॉर्कुपाइन ने चुभा दिए कांटे..देखें पूरा Video

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ ( Leopard ) जैसे ही पॉर्कुपाइन ( Porcupine ) की ओर बढ़ता है, तो तेंदुए को काटे चुभा देता हैं और वो जंग का मैदान छोड़ने में ही अपनी भलाई समझता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2020, 3:06 PM IST
Viral Video
Viral Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तेंदुए ( Leopard ) और पॉर्कुपाइन ( Porcupine ) जानवर के बीच की खतरनाक जंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर रमेश पांडे ने शेयर किया है।

उत्तर प्रदेश में एक तेंदुए और पॉर्कुपाइन ( Porcupine ) के बीच जंग हुई। इस लड़ाई में पॉर्कुपाइन ने बड़े शातिर तरीके से खुद को तेंदुए का शिकार होने से बचा लिया। जब तेंदुआ के पॉर्कुपाइन पास आया तो उसने उसे अपने कांटे चुभा दिए। जिस वजह से तेंदुए ने पॉर्कुपाइन से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझी।

कतर्नियाघाट सेंचुरी में इस वीडियो को शूट किया गया। इन दोनों जानवरों को एक सुनसान सड़क पर देखा गया। जहां ये आपस में भिड़ रहे थे। तेंदुआ ( Leopard ) पॉर्कुपाइन ( Porcupine ) की ओर बढ़ता है, तो तेंदुए को काटे चुभा देता हैं और वो लड़ाई के मैदान से भाग जाता है।

पॉर्क्‍यूपाइन ( Porcupine ) एक ऐसा जानर है जिसके शरीर कांटेनुमा होता है। किसी संकट की स्थिति वो अपने कांटे दूसरे जानवर के शरीर पर छोड़ देता है। जिससे शिकार करने वाला तड़प जाता है। तेंदुआ जैसे ही पॉर्क्‍यूपाइन के करीब आया तो उसने कांटे चुभा दिए।

Published on: