11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेंदुए ने किया लोगों पर हमला, कुत्तों के झुंड ने आकर बचा ली जान.. देखें वायरल वीडियो

एक तेंदुआ ( Leopard ) अचानक से दो लोगों पर टूट पड़ा। लेकिन कुत्तों के आ जाने की वजह से तेंदुए को वहां से निकलना पड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Piyush Jayjan

•

Updated: 19 May 2020, 11:56 AM IST

Leopard Attack

Leopard Attack

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर आए दिनों जानवरों का कोई न कोई नया वीडियो सुर्खियां बटोर रहा होता है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में खूब छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में इंसानों पर हमला करते एक चीते का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक से निकलकर आया तेंदुआ पहले दो लोगों को निशाना बनाने का प्रयास करता है लेकिन इसी बीच कुत्तों ( Dogs ) के झुंड के आ जाने की वजह से उसे वहां से खिसकना पड़ता है। तेंदुए ( Leopard ) के हमले की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

Viral Video: लॉकडाउन में दिखा अनोखा नजारा, सड़क पर टहलते बाघ को पकड़ने दौड़ पड़े लोग

तेंदुआ जिन दो लोगों पर झपट्टा मारता है, उनमें से एक तो ट्रक में चढ़ जाता है। वहीं दूसरा शख्स भागने की कोशिश करता है लेकिन फिर वापस आकर ट्रक पर चढ़ने की कोशिश करता है। लेकिन तेंदुआ उसके पैरों को पकड़ने में कामयाब रहता है। खैर जैसे-तैसे किसी तरह से वह शख्स पैरों को झटककर फुर्ती से ट्रक में चढ़ जाता है।

इस बीच दूर से कुत्तों के झुंड को आते देख तेंदुआ वहां से निकलने की कोशिश करता है। इस दौरान कुत्तों का झुंड उसे घेर कर जोर-जोर से भौंकना शुरू करता है। इसके बाद तेंदुआ ( Leopard ) चालाकी दिखाते हुए ट्रक के नीचे की तरफ से खिसकर दूसरी तरफ निकल जाता है।

तितली का प्यूपा देेख हैरत में पड़े लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

तेंदुए का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ प्रॉटेक्शन सोसाइटी के अनुसार खोजी कुत्तों द्वारा तेंदुए के हैदराबाद एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के पास एक तालाब के पास होने के संकेत मिले हैं। फिलहाल तेंदुए की तलाश जारी है।