हॉट ऑन वेब

चमत्कार! दो महिलाओं की कोख में पला एक बच्चा, लेस्बियन जोड़े ने दिया जन्म

विज्ञान ने आज इतनी तरक्की कर ली है कि इंसान की जिंदगी बहुत ही आसान और सरल बन गई है। मेडिकल साइस के सामने मौजूदा समय में कुछ भी असंभव नहीं है। हाल ही में एक एक अद्भुत मामला सामने आया है। आपको भी यह जानकर हैरानी होगी कि एक ही बच्चे को दो अलग -अलग कोख में पाला गया है।

2 min read
Oct 18, 2020
lesbian couple

विज्ञान ने आज इतनी तरक्की कर ली है कि इंसान की जिंदगी बहुत ही आसान और सरल बन गई है। मेडिकल साइस के सामने मौजूदा समय में कुछ भी असंभव नहीं है। हाल ही में एक एक अद्भुत मामला सामने आया है। आपको भी यह जानकर हैरानी होगी कि एक ही बच्चे को दो अलग-अलग कोख में पाला गया है। खास बात यह है कि इस बच्चे को जन्म एक लेस्बियन (Lesbian) जोड़े ने दिया है। यह अनोखा मामला अमेरिका का है। यहां पर एक लेस्बियन जोड़ा ने मेडिकल साइंस की मदद से बच्चे को जन्म दिया है। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है जहां पर एक ही बच्चे को दो गर्भ मिले और फिर उसका जन्म हुआ।

8500 डॉलर खर्च कर ली आईवीएफ सेंटर की सेवाएं
एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली ऐश्ले और ब्लिस कॉल्टर नाम के एक लेस्बियन कपल ने शादी के लम्बे समय बाद एक बच्चे की जरूरत महसूस हुई। लेकिन दोनों महिला होने के कारण गर्भधारण संभव नहीं था। ऐश्ले और ब्लिस नाम की यह दोनों लेस्बियन महिलाएं छह साल से साथ रह रही थी। उन्होंने जून 2015 में शादी रचा ली थी। शादी के बाद दोनों महिलाएं मां बनना चाहती थीं, लेकिन लेस्बियन होने के कारण वे प्रेगनेंट नहीं हो सकती थीं। फिर दोनों ने आईवीएफ तकनीक की मदद ली। उन्होंने 8500 डॉलर खर्च कर एक आईवीएफ सेंटर की सेवाएं ली।

प्रेग्नेंसी के दौरान होने लगी दिक्कत
उन्होंने बच्चे के जन्म के लिए एग ब्लिस से लिया। उसके बाद उसे लैब में एक डोनर के स्पर्म के साथ निषेचित कराया। इस क्रिया के बाद निषेचित भ्रूण को ब्लिस के गर्भ में डाला गया। ब्लिस को बाद में प्रेग्नेंसी के दौरान दिक्कत होने लगी। परेशानियों कारण वह बच्चे को गर्भ में नहीं रखना चाहती थी। इसलिए डॉक्टर्स ने वापस भ्रूण को निकालकर दूसरी महिला ऐश्ले के गर्भ में रखा गया। ऐश्ले ने फिर प्रेग्नेंसी की अवधि पूरी करके एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

Published on:
18 Oct 2020 05:08 pm
Also Read
View All