हॉट ऑन वेब

छोटे उस्ताद ने जबरदस्त पुश अप्स लगाकर बटोरी दुनियाभर की तारीफ

बच्चे ने जोरदार तरीके से लगाए पुश अप्स सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

less than 1 minute read
Viral Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से छाया हुआ है। यह वीडियो इतना मजेदार है कि हर कोई इस वीडियो में दिख रहे छोटे उस्ताद की तारीफ कर रहा है।

इस वीडियो ( Video ) को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने अपने ट्वीटर से साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा एक फिटनेस ट्रेनर की देखा देखी गज़ब के पुश अप्स लगाता है और वो भी सिर्फ एक हाथ के दम पर..है न कमाल की बात।

No data to display.

जब आप वायरल वीडियो ( Viral Video ) को गौर से देखेंगे तो आपको मालूम हो जाएगा कि शुरूआत में तो बच्चा थोड़े नखरें करता है लेकिन जब उसका मूड होता है तो एकदम से पुश अप्स लगाने शुरू देता है। बच्चे के इस खास अंदाज को देख हर कोई हैरान रह गया।

सुशांता नंदा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा लिटिल चैम्प। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बच्चे के पुश अप्स लगाने को देख एक यूजर ने कहा भई अगर बात फिटनेस वर्कआउट कि हो तो ये छोटा उस्ताद किसी को भी मात दे सकता है।

Published on:
01 Apr 2020 09:28 am
Also Read
View All