हॉट ऑन वेब

एयरपोर्ट पर पत्नी साक्षी के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने किया ऐसा काम, जानकर आपको भी होगा गर्व

महेंद्र सिंह धोनी की इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं लोग साथ में दिखाई दे रही हैं पत्नी साक्षी लोगों को खूब पसंद आ रही है ये तस्वीर

2 min read
Apr 10, 2019
एयरपोर्ट पर पत्नी साक्षी के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने किया ऐसा काम, जानकर आपको भी होगा गर्व

नई दिल्ली: इस समय IPL का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK ) ने कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR ) के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद सीएसके की टीम बुधवार 10 अप्रैल की सुबह जयपुर ( Jaipur ) के लिए निकली लेकिन इस दौरान एयरपोर्ट ( Airport ) पर ऐसा नज़ारा देखा गया जो पहले कभी नहीं देखा गया है और जिसने भी इसे देखा वो हैरान रह गया।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद लोग जमकर उनकी बड़ाई कर रहे हैं, साथ ही अगर आप भी ये तस्वीर देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि महेंद्र सिंह धोनी भी सामान्य ज़िंदगी जीने में विश्वास करते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो अपनी पत्नी साक्षी धोनी ( Sakshi Dhoni ) के साथ एयरपोर्ट की फर्श पर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी ने अपने बैग को तकिया बना रखा है और इसी पर सिर रखकर दोनों एयरपोर्ट की फर्श पर सो रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है क्योंकि आज से पहले कभी किसी भी प्लेयर ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। इस तस्वीर पर जहां लोगों को काफी ख़ुशी हो रही है वहीं बहुत सारे लोग धोनी को ज़मीन से जुड़ा हुआ इंसान बता रहे हैं। धोनी ने अपने इस फोटो पर कैप्शन दिया है कि, 'जब आप आईपीएल की टाइमिंग के आदी हो जाते हैं और आपकी सुबह-सुबह फ्लाइट होती है, तो आपका हाल ऐसा हो जाता है।'

Published on:
10 Apr 2019 12:45 pm
Also Read
View All